फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Dengue mosquito outbreak is increasing due to gross negligence of Municipal Corporation: Bikram Sidhu

नगर निगम की घोर लापरवाही से बढ रहा है डेंगू मच्छर का प्रकोप : बिक्रम सिद्धू

Tue, 26 Oct 2021 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Dengue mosquito outbreak is increasing due to gross negligence of Municipal Corporation: Bikram Sidhu
लुधियाना। शहर में कई दिन से बढ़ रही डेंगू के मरीजों की संख्या चिंता का विषय है। अभी भी लुधियाना नगर निगम जाग नहीं रहा है। निगम की लापरवाही के चलते डेंगू बढ़ रहा है। यह बातें पंजाब भाजपा के कार्यकारी सदस्य एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने नगर निगम कमिश्नर को इस संबंधी ज्ञापन सौंपते हुए कहीं।
विज्ञापन

एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू का कहना है कि लुधियाना नगर निगम ने न तो समय पर फॉगिंग करवाई और न ही जल निकासी की उचित व्यवस्था की है। इस कारण शहर में डेंगू के मच्छरों ने सैकड़ों लोगों को संक्रमित किया और कई लोगों की मौत हो गई। प्रतिदिन 100 के करीब डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

सिद्धू ने कहा कि लुधियाना नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभरवाल को ज्ञापन सौंपकर कर फॉगिंग बढ़ाने और गंदे पानी की निकासी को भी प्राथमिकता देने की मांग की गई है। यदि इस संबंधी निगम ढिलाई बरतता है तो व्यापक प्रदर्शन किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को अपने निजी स्वार्थों के अलावा लुधियाना के लोगों की जान बचाने की ओर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता लकी चोपड़ा, रीता अरोड़ा, राजकुमार खैरा, सुभाष गांधी, दर्शन भगत, दिनेश, मनीष शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, ऋषि नागर, कुणाल मेहता, दीपक यादव और यश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed