फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Demonstration done in constable recruitment case

कांस्टेबल भर्ती मामले में किया प्रदर्शन

Mon, 29 Nov 2021 09:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstration done in constable recruitment case
लुधियाना(जगरांव)। पंजाब सरकार द्वारा कांस्टेबल भर्ती की जारी की गई लिस्ट से खफा कांस्टेबल भर्ती का पेपर देने वाले युवाओं द्वारा आज जगरांव रायकोट मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास कई घंटों तक चक्काजाम कर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पंजाब सरकार पर फेक नामों की लिस्ट जारी करने के साथ साथ कांस्टेबल भर्ती मामले को लेकर धांधली तक के आरोप लगाए गए। युवाओं द्वारा दो घंटे तक चक्काजाम किए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन की तरफ से पंचायत अफसर सुखबीर सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर रहे युवाओं से उनका मांग पत्र ले गए प्रदर्शनकारी युवाओं को आश्वासन दिया कि मंगलवार सुबह 9 बजे उनकी स्थानीय एसडीएम विकास हीरा के साथ बैठक करवा दी जाएगी। एसडीएम पंचायत अफसर सुखबीर सिंह के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन करे युवाओं ने अपना धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना था कि पंजाब सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट में कई नाम तो ऐसे हैं जो पंजाब के युवाओं के है ही नहीं। कई नाम ऐसे हैं जिनके अंक उनसे कम आने के बावजूद पंजाब सरकार द्वारा जारी लिस्ट में उनका नाम शामिल है। बता दें कि युवाओं द्वारा धरना प्रदर्शन किए जाने की खबर सुनते ही विधायक सर्बजीत कौर माणूके मौके पर पहुंची और धरना प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ धरने पर बैठ अपना समर्थन दिया। युवाओं द्वारा कई घंटों तक किए गए अपने प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन

बलकरन सिंह गांव डल्ला, दिलप्रीत सिंह गांव ढोलन, अर्शदीप सिंह गांव पब्बियां, सिमरनदीप कौर, वीरपाल कौर गांव डल्ला ने कहा कि पिछले दिनों पंजाब सरकार द्वारा कांस्टेबल भर्ती के लिए गए सभी टेस्ट उन्होंने पास कर लिए थे। जो लिस्ट पंजाब सरकार द्वारा कांस्टेबल भर्ती के लिए जारी की गई उस लिस्ट में उनका नाम होने की बजाय कई ऐसे फेक नाम हैं जो कि पंजाब सरकार द्वारा उस लिस्ट में जारी किये गये हैं। इन पर यकीन करना संभव ही नहीं है कि यह नाम पंजाब के युवाओं के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्या इसी पंजाब के युवा का नाम पंजाब सरकार द्वारा लिस्ट में जारी किए गए नामों के मुताबिक सोनालिका या ड्रोन हो सकता है और 10 से अधिक नाम तो कंबोज सरनेम वाले हैं। जिनपर विश्वास करना नामुमकिन है। बलकरन सिंह ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि उनके एक दोस्त के नंबर उनसे कम आए हैं परन्तु उसका नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन कुछ ऐसे युवाओं का जिन्होंने कड़ी मेहनत से सभी टेस्ट को क्लीयर किया उनका नाम लिस्ट में शामिल नहीं है। धरनाकारी युवाओं ने पंजाब सरकार से मांग करते हुए कहा कि या तो पंजाब सरकार नई लिस्ट अंकों के साथ जारी करें या सभी के टेस्ट दोबारा लिए जाएं। जिससे हमको इंसाफ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी मांगें न मानीं तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज करते हुए सभी युवाओं द्वारा जालंधर पीएपी चौक में इकट्ठा हो पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed