फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   demand, gangster goru arrest demand in ludhiana, ludhiana protest

गैंगस्टर गोरू बच्चा की गिरफ्तारी की मांग 

Tue, 12 Apr 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 12 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
demand, gangster goru arrest demand in ludhiana, ludhiana protest
प्रदर्शन - फोटो : demo
डुगरी इलाके में स्कूली ऑटो चालक विक्रांत को गोली मारने वाले गैंगस्टर गोरू बच्चा और उसके साथी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। विक्रांत के परिजनों ने अभी तक उसके शव का अंतिम संस्कार भी नहीं किया है। परिजनों ने शव को एक निजी अस्पताल के शवगृह में रखवाया हुआ है।
विज्ञापन


इस मामले में कई संस्थाओं ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर नारेबाजी कर गैंगस्टर गोरू बच्चा को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि पुलिस आरोपियों के पीछे लगी हुई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में थाना डुगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


कामागाटामारू यादगार कमेटी, विक्रांत हत्याकांड विरुद्ध कमेटी डुगरी, इंकलाबी केंद्र, जम्हूरी अधिकार सभा और अन्य इंसाफ पसंद जत्थेबंदियों के सदस्य मंगलवार को पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर नारेबाजी की और आरोपी गोरू बच्चा को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गैंगस्टर गोरू बच्चा की फोटो राजनीति में पहुंच रखने वाले लोगों के साथ बोर्ड पर लगी हुई है। उसे कई राजनीतिक लोगों का समर्थन मिला हुआ है, जिस कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि आरोपी ने इलाके में किराए पर घर ले रखा है। कुछ दिन पहले वहां पर कराए गए समागम में भी काफी गोलियां चलाई गई, लेकिन किसी ने उसे कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed