{"_id":"5dae50f9b8880c5df45ae494afaa47a9","slug":"delhi-pollution-hero-cycles-help-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में प्रदूषण कम करने में मदद देगा हीरो साइकिल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में प्रदूषण कम करने में मदद देगा हीरो साइकिल्स
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए हीरो साइकिल्स लिमिटेड ने सीएम अरविंद केजरीवाल से हाथ मिलाया है। दिल्ली में सफल कार फ्री डे का आयोजन करके इसकी शुरुआत की गई है। धीरे धीरे यह प्रयोग देश के अन्य शहरों में भी किया जा सकता है। इसके अलावा वहां पर सरकार के सहयोग से साइकिलिंग को भी बढ़ावा दिया जाएगा। यह जानकारी हीरो साइकिल्स लिमिटेड के चेयरमैन पंकज मुंजाल ने वीरवार को रखबाग में दी।
पंकज ने कहा कि कंपनी का फोकस साइकिल के साथ साथ लोगों की सेहत और रिक्रिएशन को भी बढ़ावा देना है। इसके लिए कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कई कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही लुधियाना में आउटडोर कल्चर को विकसित करना भी हीरो की प्राथमिकताओं में शामिल है। पंकज ने रखबाग में सात दिसंबर से शुरू की जा रही ट्वाय ट्रेन के ट्रायल का भी शुभारंभ किया।
हीरो के चेयरमैन ने कहा कि लुधियाना में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए रखबाग में 1.22 किलोमीटर लंबा आधुनिक साइकिलिंग ट्रैक बनाया जा रहा है। इसका काम अंतिम चरण में है। कुछ दिन बाद इसे भी लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। साइकिलिंग के लिए हीरो की तरफ से बच्चों की चार साइकिल के अलावा रोडस्टर और प्रीमियम समेत कुल बीस साइकिल प्रथम चरण में उपलब्ध कराई जाएंगी। लोगों के रिस्पांस को देखते हुए साइकिलों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। इस अवसर पर हीरो साइकिल के एमडी एसके राय और अशोक बावा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।