फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Decayed roots of the Congress were: Badal

कांग्रेस की जड़ें हुईं खोखली : बादल

Sat, 18 Jan 2014 11:38 PM IST
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)।
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। Updated Sat, 18 Jan 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
Decayed roots of the Congress were: Badal

राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि लोक सभा चुनाव के रूप में जनता के पास ऐसा मौका है, जब वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर कांग्रेस से मुक्ति पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जड़ें खोखली हो चुकी हैं। यही वजह है कि जनता कांग्रेस से छुटकारा पाना चाहती है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बादल ने गिद्दड़बाहा हलके के गांव करनीवाला में आयोजित संगत दर्शन दौरान लोगों से यह अह्वान किया। सीएम ने जनता से आह्वान किया कि गरीबी, भुखमरी और कुरीतियों से छुटकारा पाने के लिए आगामी चुनाव के मौके को भुनाते हुए कांग्रेस का मुकम्मल सफाया कर भारत को कांग्रेस से मुक्त कर दें।
विज्ञापन


ऐसा करने से प्रदेश का भी भला होगा। उन्होंने कहा कि दिग्गज नेताओं से वंचित हो चुकी कांग्रेस का सफाया करने का यह बेहतर अवसर है। कई तरह के संकटों से घिरी कांग्रेस की रीढ़ अब टूट चुकी है और जड़ें पूरी तरह से खोखली हो चुकी हैं। इस समय कांग्रेस की सबसे बड़ी समस्या लीडरशिप का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अच्छे नेताओं के अभाव से जूझ रही कांग्रेस का स्टेयरिंग राहुल गांधी जैसे अनुभवहीन चालक के हाथ में है। इसलिए अब इस पार्टी का खात्मा निश्चित है। ऐसे हालात में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का सुनहरी अवसर है। विश्वास जताया कि मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही पंजाब में विकास और तेजी से होगा। बस जरूरत है तो इस मामले में थोड़ा लोगों के जागरूक होने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed