फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Deadly attack on a young man in a land dispute in Kirat Sahib

कीरत साहिब में जमीन विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

Tue, 23 Mar 2021 10:53 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a young man in a land dispute in Kirat Sahib
कीरतपुर साहिब। थाना कीरतपुर साहिब की पुलिस ने जमीन विवाद में भांजे पर हमला करने के आरोप में मामी और उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसआई केवल सिंह ने बताया के नजदीकी गांव पृथ्वीपुर बुंगा साहिब में सतीश कुमार गांव पृथ्वीपुर के पास नहर की पटरी पर कबाड़ की दुकान करता है। दुकान के पीछे उसका घर है। उसकी मामी विमला देवी ने अपने दो बेटों के साथ उस पर हमलाकर उसे घायल कर दिया। उसे सिविल अस्पताल कीरतपुर साहिब में दाखिल करवाया गया। उन्होंने बताया कि सतीश कुमार ने उन्हें बयान दिया कि 21 मार्च को शाम के समय जब वह दुकान पर बैठा था तो आरोपी धनीराम, गुलशन और उनकी मामी विमला देवी अंदर घुस आए। उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद हमलाकर कर दिया। सतीश की चीखें सुनकर घर से उसके माता-पिता बाहर आ गए। उन्हें देखकर हमलावर भाग निकले। जांच में पता चला कि सतीश कुमार की माता को उसकी नानी ने जमीन दी थी। सतीश की मामी और उसके बेटे इसका विरोध कर रहे थे। केवल सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed