फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Dead lizard found in ice cream in Ludhiana

आइसक्रीम में छिपकली: लुधियाना में चोकोबार से निकली मरी हुई छिपकली, सात साल का बच्चा अस्पताल में भर्ती

Sun, 08 Jun 2025 11:25 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 08 Jun 2025 11:25 AM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में आइसक्रीम में मरी हुई छिपकली निकलने से हड़कंप मच गया।गली में रेहड़ी वाले से बच्चे ने चोकोबार खरीदी थी, जिसमें छिपकली निकली। बच्चे ने आइसक्रीम खा भी ली थी। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Dead lizard found in ice cream in Ludhiana
आइसक्रीम में निकली छिपकली। - फोटो : संवाद

विस्तार

गर्मी के मौसम में आइसक्रीम-कुलफी खाना सभी को अच्छा लगता है। ज्यादातर बच्चे आइसक्रीम की जिद्द करते हैं। इन दिनों बाजार, गली-मोहल्ले में आइसक्रीम बेचने वाले खूब घूमते रहते हैं। पंजाब के लुधियाना में गली में आइसक्रीम बेचने आए रेहड़ी वाले की आइसक्रीम में मरी हुई छिपकली निकलने से हड़कंप मच गया। गली में रहड़ी वाले से आइसक्रीम खरीदने के बाद उसमें छिपकली निकल आई। 

विज्ञापन


लुधियाना में जिला स्वास्थ्य विभाग की कोशिशों के बावजूद गली-मोहल्लों में घटिया दर्जे के खाद्य पदार्थों की बिक्री जारी है। नतीजतन गली में रेहड़ी से खरीदी आइसक्रीम से छिपकली निकल आई, जिससे विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


घटना लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके की है। ग्यासपुर के सुंदर नगर में 7 वर्षीय बच्चे ने रेहड़ी वाले से 20 रुपये में आइसक्रीम खरीदी थी। बच्चे ने 20 रुपये की दो चोको बार कुलफी खरीदी थी। जब बच्चे ने आइसक्रीम को कटोरी में रखकर खाना शुरू किया तो उसे आइसक्रीम में छिपकली नजर आई। उसने तुरंत अपनी दादी को छिपकली दिखाई, जिसके बाद इलाके में हंगामा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dead lizard found in ice cream in Ludhiana
आइसक्रीम विक्रेता। - फोटो : संवाद
इलाके के लोगों ने ऐहतिहात के तौर पर बच्चे को तुरंत निजी अस्पताल में पहुंचाया और आइसक्रीम बेच रहे व्यक्ति को मौके पर ही धर लिया।

स्थानीय निवासी नरिंदर कुमार ने बताया कि मिल्क बेल नाम की रेहड़ी पर व्यक्ति आइसक्रीम बेच रहा था, जिससे बच्चे ने आइसक्रीम खरीदी थी। वहीं बच्चे की दादी ने बताया कि उनके पौते ने जैसे ही घर जाकर आइसक्रीम खानी शुरू की तो बीच में से मरी हुई छिपकली निकली और इसका कुछ हिस्सा बच्चे के मुंह में भी चला गया। स्थानीय लोगों ने आइसक्रीम विक्रेता को रेहड़ी सहित पुलिस के हवाले करके स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस टीम भी आइसक्रीम विक्रेता से पूछताछ कर रही है। वहीं बच्चे को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। वहीं जिला सेहत अधिकारी डॉ. अमरजीत कौर ने कहा कि ये मामला बेहत गंभीर है और फूड सेफ्टी विंग की टीम आइसक्रीम के सैंपल लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed