{"_id":"5f2be4d18ebc3e4adf3fa7d2","slug":"dc-office-workers-on-strike-ludhiana-news-pkl383772193","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में डीसी दफ्तर मुलाजिम कलम छोड़ो हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में डीसी दफ्तर मुलाजिम कलम छोड़ो हड़ताल पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में पंजाब सरकार की तरफ से सरकारी मुलाजिमों के मोबाइल भत्ते सहित अन्य भत्तों में कटौती के फैसले के खिलाफ मुलाजिममों आक्रोश पैदा हा गया है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ डीसी दफ्तर मुलाजिम यूनियन ने वीरवार से संघर्ष छेड़ दिया। सभी मुलाजिम कलम छोड़ो हड़ताल पर चले गए। वहीं 10 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक सभी मुलाजिम काले झंडे लेकर सरकार के पत्रों को जलाएंगे। 15 अगस्त आजादी दिवस के मौके पर सभी मुलाजिम अपने घरों के बाहर काले झंडे लगाकर गुलामी दिवस मनाएंगे। वहीं यूनियन नेताओं का साफ कहना है कि वह किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।
डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष विकास जुनेजा ने बताया कि वह बीते लंबे समय से पंजाब सरकार से अपनी मांगों को लेकर बातचीत करते आ रहे हैं। पंजाब सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का बात कही थी। अब सरकार ने मुलाजिमों के मोबाइल भत्ते से लेकर कई अन्य भत्तों में भारी कटौती कर दी है। यही नहीं नए भर्ती मुलाजिमों को पे स्केल में कटौती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर सरकार ने 15 अगस्त के बाद भी उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो वह 16 अगस्त के बाद पंजाब सरकार के जितने भी दफ्तर है, उनकी तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ संघर्ष करेंगे।