{"_id":"6a7b00757ca2eeda2109baf4","slug":"cylinder-stolen-from-judges-house-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-117282-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ - \nजज के घर से सिलिंडर चोरी, पता तब चला जब नौकर चाय बनाने लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ - जज के घर से सिलिंडर चोरी, पता तब चला जब नौकर चाय बनाने लगा
Tue, 11 Aug 2026 07:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 11 Aug 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
एक्टिवा पर सिलिंडर लादकर फरार हुआ चोर, सराभा नगर जैसे वीआईपी इलाके में वारदात से सुरक्षा पर सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। सराभा नगर जैसे शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी इलाके में जज के घर से एलपीजी सिलिंडर चोरी हो गया। हैरानी की बात यह रही कि घर से सिलिंडर चोरी होने का पता भी तत्काल नहीं चला। घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर में काम करने वाला कर्मचारी चाय बनाने के लिए रसोई में पहुंचा और गैस बर्नर नहीं जला। सिलिंडर देखने बाहर गया तो वह वहां से गायब था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो एक युवक एक्टिवा पर सिलिंडर लादकर फरार होता दिखाई दिया।
मामला सराभा नगर स्थित ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास गौरव गुप्ता की रिहाइश का है। कर्मचारी शंकर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जज के घर पर काम करता है। दो-तीन दिन पहले घर में ट्यूशन टीचर आई थी। उसके लिए चाय बनाने के लिए वह रसोई में गया तो गैस बर्नर नहीं चला। उसे लगा कि सिलिंडर खत्म हो गया होगा। जब उसने सिलिंडर देखने के लिए बाहर जाकर जांच की तो वहां सिलिंडर मौजूद नहीं था।
सिलिंडर गायब मिलने पर शंकर सिंह ने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। इसमें एक युवक एक्टिवा पर आता दिखाई दिया। वह घर में दाखिल हुआ और एलपीजी सिलिंडर उठाकर एक्टिवा पर लादने के बाद वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। इस मामले में एसीपी सिविल लाइन सरबजीत सिंह का कहना है कि आरोपी घर में दाखिल कैसे हुआ अभी पता नहीं चल पाया है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वीआईपी इलाके में जज की रिहाइश तक चोर के पहुंचने और सिलिंडर चोरी कर आसानी से फरार होने की घटना ने इलाके की सुरक्षा और पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।