फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Cycle rally at Punjab Agricultural University on martyrdom day of Kartar Singh Sarabha in Ludhiana

Ludhiana: शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर होगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बलिदान दिवस पर सीएम का एलान

Thu, 16 Nov 2023 10:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 Nov 2023 10:39 AM IST
सार

रैली के शुरू होने से पहले पीएयू में मंच से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस रैली का मकसद युवाओं में बढ़ रहे नशे को दूर करना है। सीएम ने कहा कि पंजाब में  युवाओं को नशे की आदत लग चुकी है जिसे छुड़ाना बहुत जरूरी है। इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Cycle rally at Punjab Agricultural University on martyrdom day of Kartar Singh Sarabha in Ludhiana
रैली में साइकिल चलाते सीएम भगवंत मान - फोटो : ANI

विस्तार

निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखा जाएगा। यह एलान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में किया। लुधियाना में शहीद करतार सिंह सराभा के बलिदान दिवस पर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में साइकिल रैली निकाली गई।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाबियों से राज्य को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के लिए पंजाब विरोधी ताकतों द्वारा प्रायोजित नार्को-आतंकवाद का मुकाबला करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। वे शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस की ओर से पंजाब एग्रीकलचर यूनिवर्सिटी में आयोजित विशाल नशा विरोधी साइकिल रैली से पहले सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए आयोजित साइकिल रैली में 25 हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया। रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पर शुरू से ही आक्रमणकारियों ने लगातार हमले किए हैं और पंजाबियों ने उनका बहादुरी से सामना किया है। अब पंजाबी नार्को-आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दलदल से हर हाल में निकाला जाएगा। इसके लिए हर पंजाबी को प्रण लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया है। इससे युवाओं की असीम ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग हो रहा है। पहल बार सरकार ने खिलाड़ियों को खेलों की तैयारी के लिए धनराशि दी है ताकि वे खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। इसका नतीजा यह है कि हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में पंजाबियों ने 19 पदक हासिल किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन का प्राथमिक फोकस नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे से प्रभावी ढंग से निपटना, स्वस्थ और टिकाऊ जीवन शैली के रूप में साइकिल को बढ़ावा देना है। रैली का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग के परिणामों और दवा मुक्त जीवन शैली के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाकर नशीली दवाओं की मांग में कमी लाने में महत्वपूर्ण योगदान देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साइकिल चालक संबंधित स्थानों से पवित्र मिट्टी लाए हैं जिसका उपयोग क्रमशः सद्भाव, वादा, ज्ञान, एकता और आशा के पेड़ के नाम पर पौधे लगाने के लिए किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यूथ अगेंस्ट ड्रग्स केवल एक साइकिल रैली नहीं है, बल्कि यह नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने, एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने और क्रांतिकारी नायकों के बलिदान को याद करने का एक सामूहिक प्रयास है।

सीएम ने शहीद सराभा को याद कर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव सराभा में आयोजित शहीद करतार सिंह को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम मान ने कहा कि शहीद करतार सिंह सराभा ने बहुत कम उम्र में देश को ब्रिटिश साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त कराने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। शहीद करतार सिंह सराभा की शहादत ने शहीद भगत सिंह जैसे कई अन्य युवाओं को स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने और मातृभूमि की बलिवेदी पर अपने प्राण न्यौछावर करने के लिए प्रेरित किया। देशवासी महान शहीद के सर्वोच्च बलिदान के लिए सदैव ऋणी रहेंगे और पहली बार राज्य सरकार ने शहीद करतार सिंह सराभा के छह अन्य सहयोगियों-शहीद विष्णु गणेश पिंगले (पुणे, महाराष्ट्र) को भी याद किया है।



शहीद जगत सिंह (तरनतारन), शहीद हरनाम सिंह सियालकोटी (सियालकोट, पाकिस्तान), शहीद बख्शीश सिंह (अमृतसर), शहीद सुरैन सिंह सीनियर (अमृतसर) और शहीद सुरैन सिंह जूनियर (अमृतसर) जिन्हें उनके साथ फांसी दी गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 नवंबर की तारीख उनकी शहादत की मार्मिक याद दिलाती है और इस घटना में ऐतिहासिक महत्व की परत जोड़ती है। उन्होंने कहा कि यह रैली भारत का सबसे बड़ा साइक्लिंग कार्यक्रम है। इसका मकसद नशे के खतरे के खिलाफ युवाओं में जागरूकता पैदा करना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि रैली के दौरान साइकिल चालकों ने पांच अलग-अलग पवित्र स्थानों से यात्रा की है, जो शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु, शहीद करतार सिंह सराभा जैसे शहीदों के बलिदान से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed