फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Custom duty on import of gold and silver announcement in budget 2024 effect was seen in market

Budget 2024: बजट में सोने-चांदी पर ड्यूटी कम होने का असर, गोल्ड के दाम में तीन हजार रुपये की कमी

Wed, 24 Jul 2024 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 10:58 AM IST
सार

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट पेश किया था। बजट में सोने और चांदी की कस्टम ड्यूटी को घटाया गया था जिसके बाद इनके दामों में कमी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Custom duty on import of gold and silver announcement in budget 2024 effect was seen in market
सोने चांदी के दाम गिरे - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय बजट में सरकार ने सोने एवं चांदी के आयात पर कस्टम ड्यूटी को कम किया है। हाजिर बाजार में तुरंत इसका असर देखने को मिला। बाजार में सोने की कीमतों में लगभग तीन हजार रुपये प्रति दस ग्राम एवं चांदी की कीमतों में चार हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली है। 

विज्ञापन


सर्राफा कारोबारियों ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम होने का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे बाजार में पारदर्शिता एवं स्थिरता आएगी। चंडीगढ़ में बुधवार को सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 67900 रुपये दर्ज की गई। वहीं चांदी की कीमत 89 हजार प्रति किलो रही। 

विज्ञापन

दस फीसदी से छह हुई कस्टम ड्यूटी

बजट से पहले सोने और चांदी पर दस-दस फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी और पांच-पांच फीसदी एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस लग रहा था। अब सोने एवं चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को कम करके छह फीसदी कर दिया है। हाजिर बाजार में 22 जुलाई को चांदी का भाव 92 हजार रुपये प्रति किलो था, जो बजट में ड्यूटी घटने के बाद 88 हजार रुपये प्रति किलो रह गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण आभूषणों का रेट बाजार में 22 जुलाई को 70 हजार रुपये प्रति दस ग्राम था, जो मंगलवार को 67 हजार रुपये रह गया। इसी तरह 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत भी 73700 से कम होकर 71500 रुपये प्रति दस ग्राम रह गई है। आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट आने की संभावना है।

अधिक ड्यूटी से बढ़ रही थी तस्करी

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत ने बजट में कस्टम ड्यूटी कम होने का स्वागत किया है। उनका कहना है कि अधिक ड्यूटी के कारण देश में सोने की तस्करी बढ़ गई थी। इससे जहां कारोबारियों को नुकसान हो रहा था,वहीं सरकार को भी राजस्व का झटका लग रहा था। अब ड्यूटी में कमी आने से बाजार में संतुलित कारोबार होगा।



पंजाब ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रधान आनंद प्रकाश सीकरी ने भी केंद्र सरकार की ओर से बजट में सोने एवं चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम करने की सराहना की है। उनका कहना है कि इससे बाजार में रौनक लौटेगी और कारोबार में इजाफा होगा। तस्करी पर भी अंकुश लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed