फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Youth commits suicide in Ludhiana of Punjab audio clips viral on Social media

लुधियाना: ससुराल वालों से परेशान युवक ने फांसी लगा जान दी, 13 ऑडियो क्लिप की वायरल

Sat, 02 Oct 2021 01:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Oct 2021 01:53 AM IST
सार

पत्नी और उसके रिश्तेदारों से परेशान होकर पंजाब के लुधियाना में एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मरने से पहले युवक ने 13 ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन
Youth commits suicide in Ludhiana of Punjab audio clips viral on Social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

पत्नी और उसके रिश्तेदारों से परेशान युवक ने पंखे से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक लुधियाना के अटल नगर का रहने वाला था। मरने से पहले युवक ने 13 ऑडियो क्लिप रिकॉर्ड कर उन्हें वायरल किया। जिसमें अपनी मौत के लिए थाना टिब्बा में तैनात एक एएसआई सहित पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब: अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू सही इंसान नहीं, वो जहां से भी लड़ेंगे, जीतने नहीं दूंगा
विज्ञापन


थाना टिब्बा पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ ही मामला दर्ज किया है। दर्ज किए गए मुकदमे में अभी एएसआई को नामजद नहीं किया गया है। खाकी को बचाने के लिए अब तर्क दिया जा रहा है कि मामले की जांच चल रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल नगर निवासी बिमला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा बलदेव राज घर में ही फ्लैट मशीन चलाने का काम करता था। साल 2011 में उसका विवाह जालंधर के गांव करतारपुर की रहने वाली अनीता के साथ हुआ था। बेटे और बहु में अक्सर विवाद रहता था। 

गांव कौजा निवासी अनीता की बुआ कृष्णा और उसकी बेटी कुलविंदर कौर उसे झगड़ा करने के लिए उकसाते रहते थे। लगभग चार माह पहले अनीता झगड़ा कर मायके चली गई थी। इस दौरान अपने तीनों बच्चों को यहीं पर छोड़ गई। 27 सितंबर को अनीता वापस लुधियाना घर लौट आई। 

29 सितंबर को दोनों में फिर से विवाद हो गया। अनीता ने थाना टिब्बा में पति बलेदव के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी। उस समय दोराहा का अमन वैद्य भी उसके साथ था। उनकी बहु इस वैद्य से दवा लेने जाती थी। 30 सिंतबर को दोनों पक्षों को थाना टिब्बा में बुलाया गया था लेकिन उनकी बहु अपनी बुआ और उसकी बेटी के साथ चली गई। 30 सितंबर को उनके बेटे ने घर में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की जड़ें हिलाने की तैयारी: अमरिंदर सिंह बनाएंगे अलग खेमा, ये सभी दिग्गज नेता बन सकते हैं सारथी

वहीं, मृतक के भाई सोमनाथ ने आरोप लगाया कि जिस समय उसे थाने में बुलाया गया था, वहां पर तैनात एक एएसआई ने उसे बहुत प्रताड़ित किया था। उससे समझौता करवाने की एवज में 50 हजार रुपये भी मांगे थे। पांच हजार रुपये लेने के बाद उसके भाई को हवालात से छोड़ा गया। इस बात से उसका भाई बहुत आहत हुआ था।
 
इस मामले पर थाना टिब्बा प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद होने के बाद एएसआई कुलविंदर सिंह इसकी जांच कर रहे थे। मृतक की पत्नी का आरोप था कि उससे मारपीट की गई है। दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया। दोनों पक्ष एक अक्तूबर का समय लेकर गए थे। 30 सितंबर को उसने आत्महत्या कर ली है। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जहां तक एएसआई पर लगे आरोपों की बात है, उसकी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed