Ludhiana Murder: जन्माष्टमी पूजा के बाद डीजे पर गाना बजाने पर हुआ विवाद, तेजधार हथियार से युवक की हत्या
एक पक्ष चाहता था कि भगवान श्रीकृष्ण के भजन चले और उस पर नाच गाना हो, जबकि दूसरा गुट चाहता था कि वहां भोजपुरी गाने बजाए जाए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और दोनों गुटों में ईंट पत्थर भी चले। इस मारपीट में दीपक बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन्माष्टमी पर पूजा के बाद डीजे पर गाना बजाने को लेकर ग्यासपुरा इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई और आरोपी भीड़ का फायदा उठा कर वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद मृतक दीपक कुमार (19) का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार दीपक कुमार ग्यासपुरा के गुरु तेग बहादुर नगर का रहने वाला है। उसके दोस्त राजेश कुमार उर्फ गोलू का अपना डीजे है जो देर रात को एक जन्मदिन पार्टी में ग्यासपुरा इलाके में लगाया हुआ था। डीजे चलाने से पहले वहां जन्माष्टमी पर्व को लेकर पूजा अर्चना की गई थी। इसी दौरान नशे की हालत में कुछ लोग हुल्लड़बाजी करते हुए वहां पहुंच गए। जब वहां लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की तो गाली गलौच हो गया। दोनों पक्ष आमने सामने हो गए।
एक पक्ष चाहता था कि भगवान श्रीकृष्ण के भजन चले और उस पर नाच गाना हो, जबकि दूसरा गुट चाहता था कि वहां भोजपुरी गाने बजाए जाए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और दोनों गुटों में ईंट पत्थर भी चले। इस मारपीट में दीपक बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई और आरोपी भी वहां से फरार हो गए। घायल दीपक को साथी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही थाना साहनेवाल की पुलिस वहां पहुंची। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चला है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।