फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Young man dies in jail under suspicious circumstances Khanna

Khanna: जेल में युवक की संदिग्ध मौत, नाराज परिवार धरने पर बैठा; जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 11 Nov 2025 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Nov 2025 01:04 PM IST
सार

हिमांशु बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला था। अभी कुछ साल से वह खन्ना के दिलीप सिंह नगर वार्ड नंबर 3 में रहता था और मजदूरी करता था। 

विज्ञापन
Young man dies in jail under suspicious circumstances Khanna
प्रदर्शन करते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

लगभग एक साल पहले मोबाइल चोरी के केस में जेल गए हिमांशु (25) की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के नाना करेलाल पासवान ने बताया कि हिमांशु को लुधियाना जेल में बंद रहने के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा लगातार मारपीट की जाती थी, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवार वालों ने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए। परिवार वालों ने जेल प्रशासन के खिलाफ आरोप लगाया कि उनकी मारपीट के कारण उनके बच्चे की माैत हुई है। 



नाना करेलाल ने बताया कि एक हफ्ते पहले जेल अस्पताल से फोन आया कि हिमांशु की तबीयत खराब है। जब परिवार अस्पताल पहुंचा तो देखा कि हिमांशु के हाथ-पैरों में हथकड़ियां लगी थीं और वह बोलने की स्थिति में नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल कर्मचारियों की मारपीट की वजह से वह बोल नहीं पा रहा था।
विज्ञापन


परिवार ने बताया कि 8 नवंबर को फोन आया कि हिमांशु की मौत हो गई है और शव लेने के लिए सदर थाने के कर्मचारी घर पहुंचे। परिवार जब लुधियाना पहुंचा तो वहां भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमांशु के परिजनों का कहना है कि उसके शरीर पर चोटों के निशान थे, जिससे साफ झलकता है कि उसके साथ गंभीर अत्याचार किया गया। इसी के विरोध में आज परिजनों और ग्रामीणों ने एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया और जेल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


धरने के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और लोगों ने घंटों तक नारेबाजी की। बाद में एसपी (डी) मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि जिसकी भी लापरवाही पाई जाएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed