{"_id":"57d044e54f1c1bdc6731738d","slug":"women-kidnap-from-ludhiana-crime-news-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस महिला का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस महिला का अपहरण
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : demo pic
पति के काम और बच्चों के स्कूल जाने के बाद घर में अकेली महिला को मंगलवार को अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर अगवा कर लिया।
घटना का पता उस समय चला जब महिला का पति घर में खाना खाने के लिए आया। सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। उसने अपनी पत्नी के अगवा होने की आशंका जता तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने धांधरा रोड स्थित नीलगिरि एनक्लेव निवासी लखविंदर सिंह की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
लखविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वाटर फिल्टर रिपेयर करने का काम करता है। मंगलवार को वह काम पर और बच्चे स्कूल चले गए। उसकी पत्नी गुरमीत कौर घर में अकेली थी। इसी दौरान पीछे से कोई व्यक्ति घर में आया और उसकी पत्नी को अगवा कर फरार हो गया। जब वह दोपहर में खाना खाने के लिए घर आया तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था था।
उसने अपनी पत्नी को देखा तो वह नहीं थी। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ले ली गई है ताकि कोई सुराग मिल सके। उन्होंने कहा कि अब तक पता नहीं चला है कि गुरमीत को किस ने अगवा किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।