फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman teacher crushed to death by truck in Jagraon accident news

जगरांव में बेकाबू ट्रक का तांडव:तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, महिला टीचर को कुचला, मौके पर मौत

Tue, 11 Nov 2025 10:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Nov 2025 10:17 PM IST
सार

जगरांव में बेकाबू ट्रक ने ऐसा तांडव मचाया कि कई वाहनों को चपेट में ले लिया। तेज रफ्तार ट्रक ने महिला टीचर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं एक युवती भी चपेट में आई है। 

विज्ञापन
Woman teacher crushed to death by truck in Jagraon accident news
ट्रक ने महिला को कुचला। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के जगरांव में मंगलवार रात एक ट्रक बेकाबू हो गया। जगरांव के रेलवे ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रीना रानी पत्नी विजय कुमार निवासी हीरा बाग जगरांव के रूप में हुई है। वह प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रीना रानी अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने मायके, लाजपत राय रोड स्थित राणा स्वीट शॉप वालों के घर से हीरा बाग स्थित अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज पर स्विफ्ट और बोलेरो कार की टक्कर से ट्रैफिक जाम लग गया।
विज्ञापन


रात करीब सवा आठ बजे बस स्टैंड की ओर से राजस्थान नंबर का एक ओवरलोडेड टिप्पर तेज रफ्तार में आया और उसने पहले दो-तीन वाहनों को टक्कर मार दी। बेकाबू टिप्पर ने पुल के किनारे खड़ी रीना रानी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में रीना रानी का बेटा बच गया। बेटे ने बताया कि उसने दूर से आते टिप्पर को देखकर मां रीना रानी को खींचने की कोशिश की, लेकिन पलक झपकते ही टिप्पर ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में एक अन्य एक्टिवा सवार युवती अमनदीप निवासी करनैल गेट, जगरांव भी टिप्पर की चपेट में आ गई, जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतका जगरांव के नामी ठेकेदार विक्की ठेकेदार की बहन थी। पहले उसकी शादी दिल्ली में हुई थी, पर कुछ समय बाद वह पति विजय कुमार राणा के साथ जगरांव के हीरा बाग में रहने लगी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, टिप्पर को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी सुखविंदर सिंह दओल और थाना सिटी पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुल से ट्रैफिक जाम खुलवाने का कार्य शुरू करवाया।


 फिलहाल टिप्पर चालक मौके से फरार है और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि जगराओं रेलवे पुल पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक प्रबंधन या सुरक्षा के उचित इंतज़ाम न होने के कारण रोजाना किसी न किसी की जान खतरे में पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed