फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman stabbed to death in park on Chandigarh Road in Ludhiana

Ludhiana: पति की जमानत के लिए दिए पैसे, फिर बनाया शादी का दबाव, मना करने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर ली जान

Fri, 14 Apr 2023 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 04:55 PM IST
सार

मूल रुप से गांव उच्ची मंगली के रहने वाले अवतार सिंह के मुताबिक उसके खिलाफ फरवरी महीने में खन्ना के थाना सदर में एक अपराधिक मामला दर्ज हुआ था। उसकी पत्नी सरबजीत कौर ने उसकी जमानत कराने के कोशिश में थी तो उसके पास पैसे नहीं थे।

विज्ञापन
Woman stabbed to death in park on Chandigarh Road in Ludhiana
लुधियाना में महिला की हत्या - फोटो : demo pic

विस्तार

लुधियाना में चंडीगढ़ रोड स्थित वीर पैलेस के सामने पार्क में गुरुवार देर शाम विवाहिता के सीने में व्यक्ति ने तेजधार हथियार से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। जब तक विवाहिता के साथ आया उसका पति कुछ कर पाता आरोपी ताबड़तोड़ वार करता रहा और उसे मौत के घाट उतार कर फरार होने में कामयाब हो गया। इस हमले में घायल हुए छोटी मुंडियां इलाके में रहने वाली सरबजीत कौर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में सरबजीत कौर के पति अवतार सिंह की शिकायत पर गांव ढींढसा निवासी जतिंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मूल रुप से गांव उच्ची मंगली के रहने वाले अवतार सिंह के मुताबिक उसके खिलाफ फरवरी महीने में खन्ना के थाना सदर में एक अपराधिक मामला दर्ज हुआ था। उसकी पत्नी सरबजीत कौर ने उसकी जमानत कराने के कोशिश में थी तो उसके पास पैसे नहीं थे। आरोपी के साथ जान पहचान थी तो आरोपी से उसकी पत्नी ने पैसे उधार ले लिए। मार्च महीने में उसकी जमानत हो गई और वह जेल से बाहर आ गया। आरोपी उसकी पत्नी पर गंदी नजर रखने लगा और दबाव बनाने लगा कि वह उससे शादी करे। जब सरबजीत कौर ने खुद को शादीशुदा बताया और कहा कि उसका पति साथ रहता है वह शादी नहीं कर सकती तो आरोपी उसे परेशान करने लगा। आरोपी लगातार दबाव बनाता रहा कि वह उससे किसी तरह से शादी करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर आरोपी के साथ दंपति का विवाद था। गुरुवार की देर शाम को आरोपी के साथ बात करने के लिए अवतार और उसकी पत्नी सरबजीत कौर को साथ ले गया। आरोपी उसकी पत्नी के साथ अकेले में साइड पर लेजा कर बात करने लगा। इसी दौरान दोनों में क्या बात हुई कि आरोपी ने एक दम से तेजधार हथियार निकाला और ताबड़तोड़ वार करने शुरु कर दिए। आरोपी ने सरबजीत कौर के सीने में तेजधार हथियार से हमला किया और फरार हो गया। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। थाना फोकल प्वाइँट के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि वारदात के बाद से ही आरोपी का पता लगाने में पुलिस टीमें लगी हुई थी। आरोपी फरार होने की फिराक में था तो आरोपी को इलाके में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed