{"_id":"583d61ba4f1c1be665de5784","slug":"woman-fire-lover-burn-punjab-crime-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफा प्यार में विवाहिता को आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक तरफा प्यार में विवाहिता को आग लगाई
ब्यूरो,अमर उजाला/बठिंडा
Updated Tue, 29 Nov 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरूआणा रोड की एक गली में रहने वाले युवक ने एक तरफा प्यार में अपनी पड़ोसन विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस दौरान वह खुद भी आग की चपेट में आ गया।
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुुंचे और किसी तरह आग बुझाई। उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची थाना केनाल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन विवाहिता मंजू ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक काफी समय से उनसे छेड़छाड़ कर रहा था। चौकी वर्धमान पुलिस के पास भी पहले दो बार युवक के खिलाफ शिकायत दी गई थी। तब उनका पंचायत ने राजीनामा करवा दिया था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह जब वह अपने घर पर बच्चे के साथ बैठी हुई थी तो युवक गग्गू उनके घर हाथ में तेल की बोतल लेकर आया। उसने उनपर तेल छिड़ककर आग लगा दी। पीड़िता ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो युवक ने अपने आप को आग लगा ली। इसके बाद वह बाहर की तरफ दौड़ा।
वहीं युवक ने विवाहिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि विवाहिता ने उसे खुद घर पर बुलाया था। जब वह वहां गया तो विवाहिता ने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। आग बुझाते समय वह खुद आग की चपेट में आ गया और उसके हाथ-पांव झुलस गए। विवाहिता 45 फीसदी जल चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है।
सूचना मिलने पर थाना केनाल प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। सिविल अस्पताल पहुंचकर उन्होंने दोनों की हालत के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। इस के बाद जिला मजिस्ट्रेट को सूचना दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर विवाहिता और युवक के बयान दर्ज किए ।
विवाहिता के पति सुखपाल सिंह ने बताया कि वह खुद आटो चलाता है और उसकी पत्नी वर्धमान फैक्ट्री में काम करती है। जिस समय युवक ने उक्त वारदात को अंजाम दिया उस समय वह घर पर नहीं था। उक्त युवक ने पहले भी दो बार उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत वर्धमान पुलिस को दी गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपी युवक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न की गई तो वह आत्मदाह कर लेगा।