{"_id":"805f53e0fcfa37db7b00abb10d4da46c","slug":"wife-mayaka-husband-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़ा कर पत्नी मायके गई, पति ने फंदा लगा लिया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़ा कर पत्नी मायके गई, पति ने फंदा लगा लिया
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Thu, 17 Dec 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
झगड़ा कर पत्नी के मायके चले जाने के बाद दशमेश नगर इलाके के सुखविंदर सिंह (40) ने बुधवार देर रात अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता वीरवार सुबह उस समय चला जब कमरे से बाहर न निकलने पर किरायेदार उसे देखने के लिए गया। शव लटकता देख उसने इसकी जानकारी लोगों को दी। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान पुलिस के सामने बात आई कि पत्नी के झगड़ाकर जाने के कारण ही सुखविंदर ने आत्महत्या की है।
पुलिस के अनुसार सुखविंदर सिंह फ्लेक्स बोर्ड बनाने का काम करता था। उसकी शादी चेत सिंह नगर की सिमरन से हुई थी। उनके तीन बच्चे थे। पुलिस ने बताया कि सुखविंदर शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब पीने के बाद झगड़ा करता था। इस बात को लेकर उसकी पत्नी कई बार घर छोड़कर भी चली गई थी, लेकिन पंचायती राजीनामे के बाद फिर दोनों इकट्ठे होकर रहने लगे। दो दिन पहले भी सुखविंदर सिंह ने शराब पीकर पत्नी से झगड़ा किया। इसके बाद वह बच्चों के साथ मायके चली गई। उनके जाने के बाद सुखविंदर ने बुधवार रात पंखे से परने के सहारे फंदा लगा लिया। एसएचओ गुरबचन का कहना है कि इस मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।