फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   whatsapp, group, clash, one, murder

वाट्सऐप पर झगड़े ने ली खूनी रंगत

Sun, 31 Jan 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sun, 31 Jan 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
whatsapp, group, clash, one, murder
वाट्सऐप ग्रुप में मामूली बात को लेकर दो दोस्तों के बीच हुए झगड़े ने रविवार को खूनी रंगत ले ली। दोनों दोस्तों ने वाट्सऐप ग्रुप में चैटिंग के दौरान झगड़ा करने के लिए समय बांध दिया। दोनों गुटों की तरफ से युवक मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


युवकों पर इस कदर खून सवार था कि उन्होंने बीच बचाव करने के लिए आए युवक को ही मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी मृतक को वहीं छोड़ कर फरार हो गए। मृतक की पहचान गांव जंडियाला निवासी दविंदर सिंह (18) के रुप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच कर रही है और खबर लिखे जाने तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दविंदर सिंह साहनेवाल के पास स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में 11वीं का छात्र था, लेकिन वह बीच में ही पढ़ाई छोड़ चुका था। इसी स्कूल में पढ़ने वाले उसके दोस्तों ने वाट्सऐप पर एक ग्रुप बना रखा था। इसमें दविंदर भी शामिल था। दो दिन पहले ग्रुप के सदस्य हिमांशु और गुग्गू गरेवाल के बीच मामूली बात को लेकर बहस शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे को वाट्सऐप पर ही ललकारना शुरू कर दिया और रविवार को टैगोर पब्लिक स्कूल के सामने ग्राउंड में मिलकर एक दूसरे को देख लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दविंदर ने हिमांशु को समझाया कि वह सब दोस्त है, झगड़ा करने का कोई फायदा नहीं है। वह उसके साथ चलेगा और गुग्गू के साथ उसका समझौता करवा देगा। रविवार सुबह हिमांशु नहीं गया तो गुग्गू ने हिमांशु को फोन किया और कहा कि वह उससे डर गया। इसके बाद दो बजे दाना मंडी के पास ग्राउंड में मिलने की बात हुई। हिमांशु और दविंदर अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। गुग्गू भी अपने करीब 18 साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आते ही दोनों गुटों में कहासुनी हो गई और दोनों हाथापाई पर उतर आए।

दविंदर ने हिमांशु और गुग्गू के झगड़े में बीच बचाव करना चाहा, लेकिन इसी दौरान गुग्गू के किसी साथी ने दविंदर पर किरच से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। दविंदर को जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई थी।


थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दविंदर की हत्या किस ग्रुप की तरफ से की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed