फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   wall, collapses, man, died

खस्ताहाल दीवार गिरी, कूड़ा उठा रहे युवक की मौत

Fri, 05 Feb 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Fri, 05 Feb 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
wall, collapses, man, died
किताब बाजार में शुक्रवार सुबह पावरकाम दफ्तर के पास बनी एक नगर निगम की खस्ताहाल दीवार गिर गई। इससे दीवार के नीचे एक युवक दब गया। दीवार गिरने से काफी जोरदार धमाका हुआ जिससे सभी दुकानदार दुकानों से बाहर निकल आए। उन्होंने दीवार के नीचे दबे गुड्डू को बाहर निकाला और उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दीवार के नीचे दबने से दो कुत्तों की भी मौत हो गई। लोगों का आरोप था कि हादसे के बाद न तो नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और न ही इलाका पुलिस आई। नाराज लोगों ने जगरांव पुल पर नगर निगम और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी इस मामले में कसूरवार पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर मौके से हटाया।
विज्ञापन


गुड्डू के परिजनों ने कहा कि उसकी पांच बच्चे हैं। वह सड़क से कूड़ा उठा कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वह किताब बाजार स्थित पार्किंग की जगह के साथ बनी नगर निगम की दीवार के पास कूड़ा इकट्ठा कर रहा था। लोगों ने कहा कि निगम की दीवार की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अंदर बन रही इमारत में जो नींव खोदी जा रही थी। उसमें से निकलने वाली मिट्टी भी दीवार के साथ ही लगाई जा रही है। इससे सारा जोर दीवार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब गुड्डू वहां से कूड़ा उठा रहा था तो दीवार एक तेज धमाके के साथ गिर गई। गुड्डू को सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके परिवार के लोगों का आरोप है कि इतने समय में न तो नगर निगम वाले मौके पर पहुंचे और न ही थाना कोतवाली की पुलिस।

लोगों ने इस हादसे को नगर निगम की लापरवाही बताते हुए जगरांव पुल पर धरना भी दिया। इस दौरान भारतीय वाल्मीकि सेवा दल के सदस्य भी शामिल थे। वीर सुरिंदर कल्याण ने बताया कि जिस दीवार के गिरने से गुड्डू की मौत हुई है। वह काफी पुरानी और खराब हाल में थी। उन्होंने बताया कि इस हादसे का जिम्मेदार नगर निगम है। उन्होंने मांग की है कि मृतक के परिवार को सही मुआवजा दिया जाए और उसके एक परिजन को नौकरी दी जाए।


मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर दो और थाना कोतवाली के प्रभारी ने आकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया। इस धरने के कारण जगरांव पुल पर लंबा जाम लग गया था। थाना कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मृतक गुड्डू के परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed