फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three gangsters including Vicky Nihang involved in Kartik Baggan murder case arrested in Ludhiana

Punjab: लुधियाना में एनकाउंटर... कार्तिक बग्गन हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर विक्की निंहग समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 04:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 04 Oct 2025 04:30 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। लुधियाना ग्रामीण क्षेत्र में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने गुरप्रीत सिंह उर्फ विक्की निहंग को गिरफ्तार किया है, जो फरार विदेश-आधारित गैंगस्टरों डॉनी बल और मुन घनशामपुरिया का करीबी सहयोगी भी है।

विज्ञापन
Three gangsters including Vicky Nihang involved in Kartik Baggan murder case arrested in Ludhiana
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में सुंदर नगर इलाके में 23 अगस्त की रात को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन हत्याकांड मामले में पुलिस ने गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ विक्की निहंग को गिरफ्तार किया है। विक्की निहंग ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों को हथियार सप्लाई किए थे। गैंगस्टर विक्की निहंग को एंटी गैगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विक्की निहंग के साथ साथ गैंगस्टर डोनी बल्ल और मुन्न घनश्यामपुरिया को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपियों को लुधियाना देहाती इलाके से सूचना के आधार पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ भी हुई। मगर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और चार कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। महानगर के इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन हत्याकांड में गिरफ्तार किए आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला था कि आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार किसी ओर ने नहीं बल्कि गुरप्रीत सिंह उर्फ विक्की निहंग ने दिलवाए थे। आरोपी विक्की निहंग भी इस हत्याकांड में शामिल था। कमिश्नरेट पुलिस की टीम भी आरोपी विक्की निहंग की तलाश में जुटी थी। इसके साथ साथ गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए बनाई गई एजीटीएफ की टीम भी लगातार आरोपियों की तलाश में थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एजीटीएफ की टीम को सूचना मिली कि आरोपी गैंगस्टर डोनी बल्ल, मुन्न घनश्यामपुरिया और विक्की निहंग लुधियाना ग्रामीण इलाके में है तो पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर ली। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई, लेकिन पुलिस ने किसी तरह से आरोपियों को काबू कर लिया। 


जांच में पता चला है कि आरोपियों का अपराधिक रिकार्ड काफी बड़े है। इससे पहले आरोपियों ने जनवरी 2025 में एसएएस नगर में दो अवैध विदेशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपी और उसके साथियों को उनके विदेशी आकाओं ने पंजाब में सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम देने के निर्देश दिए थे, जिन्हें इस गिरफ्तारी से टाल दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुट गई है कि वह हथियार इतनी बड़ी मात्रा में कहां से और कैसे लाते थे। पुलिस का मानना है कि आरोपियों के गिरफ्तार होने और उनसे पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed