फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three accused arrested in the murder of Deepak in Ludhiana

कहासुनी में ले ली जान: रास्ता देने को लेकर हुई बहस के बाद की थी दीपक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Oct 2021 12:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Oct 2021 12:07 AM IST
सार

दीपक कुमार की हत्या के मामले में पुलिस के अनुसार आरोपियों से की गई पूछताछ में मालूम पड़ा है कि रास्ता रोकने पर हुई बहस के बाद तीन युवकों ने उसे मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया और फरार हो गए। जब बादल और सोनू उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तो दीपक की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Three accused arrested in the murder of Deepak in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में घर से दोस्त के साथ घूमने के लिए निकले भामियां रोड निवासी दीपक कुमार की हत्या के मामले में थाना जमालपुर की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात के समय इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने भामियां कलां निवासी मुनीष कुमार, प्रेम नगर निवासी दीपक शर्मा और रसीला नगर निवासी आशीष पांडे के रूप में की गई। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। उनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपियों से की गई पूछताछ में मालूम पड़ा है कि रास्ता रोकने पर हुई बहस के बाद तीन युवकों ने दीपक को मौत के घाट उतार दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वीआईपी ट्रीटमेंट का आरोप: युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद छोड़ा, जानें क्या है मामला


ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि दीपक अपने दोस्त बादल और सोनू के साथ बाइक पर सवार दशहरे वाले दिन बादल के जीजा रिंकू के घर चले गए। वहां चारों लोगों ने शराब पी और उसके बाद नशे में धुत थे। तीनों बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने रास्ता रोक रखा था। रास्ता देने को लेकर आरोपियों के साथ उनकी बहस हो गई।

बादल ने बाइक साइड से निकाल ली। आरोपियों के साथ कहासुनी के बाद आरोपियों ने तीनों का रास्ता रोक लिया और दीपक के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और फरार हो गए। जब बादल और सोनू उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तो दीपक की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो सारी फुटेज और अन्य थ्योरियों पर काम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed