फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   thief falls, arm fractures, crime news, mansa

चोरी की नीयत से घर में घुसा, दीवार फांदते टूटी बाजू

Wed, 07 Sep 2016 03:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मानसा
ब्यूरो,अमर उजाला/मानसा Updated Wed, 07 Sep 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
thief falls, arm fractures, crime news, mansa
गांव खीवाखुर्द के एक घर में चोरी करने घुसे एक व्यक्ति का हाथ उस समय टूट गया जब आवाज सुनकर घर के मालिक जाग गए।
विज्ञापन


हड़बड़ाहट में वापस भागने लगा तो दीवार फांदते हुए गिरकर बाजू टूट गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जगसीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 2 सितंबर की रात को वह अपने पिता प्रीतम सिंह, मां गुरमेल कौर और पत्नी कमलदीप कौर के साथ घर के आंगन में सोया हुआ था। जगसीर ने बताया कि रात के समय उसकी घर की चारदीवारी पर ईंटों के गिरने की आवाज सेे उनकी नींद खुल गई। उन्होंने तुरंत लाइट जलाकर देखा तो गांव हीरोकलां निवासी अमरीक सिंह दीवार फांद कर उनके घर में घुसा हुआ था।

उन्होंने जैसे ही शोर मचाया तो वह भागने लगा और दीवार फांदते समय गिरने से उसकी बाजू टूट गई। आसपास के लोगों के सहयोग से उसे पकड़ कर भीखी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन


उस समय लोगों ने बीच बचाव करते हुए आपस में राजीनामा करवाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। जगसीर ने इसकी पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed