फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   theft, theft of jewelery in ludhiana, ludhiana theft

घरेलू नौकरों ने घर से चुराए 45 लाख के जेवरात

Sun, 11 Sep 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 11 Sep 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
गुरदेव नगर इलाके में होजरी व्यापारी के घर काम करने वाले दो घरेलू नौकरों ने घर से जेवरात और नगदी चोरी कर ली। घटना का पता उस समय चला जब व्यापारी का परिवार दो दिन बाद रविवार शाम घर लौटा। 
विज्ञापन


घर से नौकर गायब थे और सामान बिखरा पड़ा था। घर में पड़े करीब 45 लाख रुपये के जेवर गायब थे। घर मालिकों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने होजरी व्यापारी पप्पू घई की शिकायत पर घरेलू नौकर प्रेम कुमार और अर्जुन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


पप्पू घई की शिकायत के मुताबिक उनकी होजरी फैक्टरी है। उन्होंने घरेलू काम के लिए दोनों आरोपियों को रखा हुआ है। दोनों को करीब दो महीने पहले ही रखा गया था। दिल्ली में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार की शादी थी। वह दो दिन पहले पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए चले गए। प्रेम कुमार और अर्जुन कुमार घर पर थे। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने घर में रखे जेवर और तीस हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पप्पू घई के मुताबिक रविवार शाम को जब वह घर लौटे तो दोनों नौकर गायब थे और सामान बिखरा पड़ा था। अंदर गए तो सारे जेवरात और नगदी गायब थी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिवीजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने कहा कि दोनों आरोपी पप्पू घई के घर से करीब 45 लाख रुपये के जेवरात और तीस हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए हैं। दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed