फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   theft, accused held for theft in ludhiana, ludhiana theft

परिवार जाता था गुरुद्वारे, घर में चोरी कर लेता था पड़ोसी 

Mon, 20 Jun 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 20 Jun 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
theft, accused held for theft in ludhiana, ludhiana theft
सीसीटीवी - फोटो : Demo pic
निरंकारी मोहल्ले में रहने वाला एक परिवार जब भी बाहर जाता, उनके घर में चोरी हो जाती। दो बार चोरी हुई, तो पीड़ितों ने घर में कैमरे लगवा लिए।
विज्ञापन


रविवार को परिवार फिर से बाहर गए तो आरोपी घर में घुस गया और चोरी कर ली। वापस लौटकर पीड़ितों ने फुटेज देखी तो पता चला कि चोरी पड़ोसी युवक ही करता था। इस पर तुरंत पुलिस को संपर्क कर सीसीटीवी फुटेज उन्हें सौंप दी गई। थाना डिवीजन दो की पुलिस ने अमनप्रीत सिंह की शिकायत पर उनके पड़ोसी रंजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

निरंकारी मोहल्ला में रहने वाले अमनप्रीत सिंह ने बताया कि वह प्राइवेट बैंक में जॉब करता है। उसके परिवार में माता-पिता और बहन हैं। वह हर रविवार को आलमगीर स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जाते हैं। पिछले दो हफ्ते से जब भी वे माथा टेक कर वापस आते तो कुछ न कुछ चोरी हुआ होता।
विज्ञापन


पहली बार उनके घर से 25 हजार की नगदी चोरी हुई। दूसरी बार पांच तोले के गहने चोरी हुए। उन्होंने चोर का पता लगाने के लिए बिना किसी को बताए घर के हर कोने में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। रविवार को वह परिवार सहित माथा टेकने चले गए। आरोपी रंजीत फिर से चोरी करने के लिए उनके घर में घुस गया और चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनका परिवार वापस आया तो सीसीटीवी की फुटेज देखी और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी ओंकार सिंह ने कहा कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed