{"_id":"1b12b09104ec193a68e42be56ddc0588","slug":"suspicious-car-found-roadside-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे लावारिस कार मिली, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे लावारिस कार मिली, हड़कंप
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sat, 23 Jan 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम शरणम आश्रम के पीछे सड़क पर लोगों ने लावारिस हालत में खड़ी एक कार देखी। सूचना पुलिस को दी गई। थाना डिवीजन चार की पुलिस के साथ साथ कई थानों की पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार के पास जाकर चेक किया तो कार में कोई नहीं था और न ही कोई सामान पड़ा मिला। कार की आगे और पीछे की नंबर प्लेट आधी टूटी हुई थी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से कार के बारे में पूछताछ की, लेकिन कार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने जांच के बाद मारुति एस्टीम कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पठानकोट आतंकी हमला और हिमाचल प्रदेश से टैक्सी ड्राइवर की हत्या के बाद कार लूट की वारदात के बाद पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में हाई रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया था। शनिवार सुबह श्रीराम शरणम आश्रम के पीछे लोगों ने सड़क किनारे सिल्वर रंग की मारुति एस्टीम कार खड़ी देखी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने कार के पास जाकर देखा तो उसका पीछे और साइड वाला शीशा टूटा हुआ था। पुलिस ने कार के अंदर तलाशी ली तो कोई सामान भी नहीं मिला। पुलिस को न तो गाड़ी के कागजात मिले और न ही कोई ऐसा सबूत मिला जिससे पता चल सके कि कार किसकी है।
जांच अधिकारी चौकी जगतपुरी के इंचार्ज एएसआई सुखविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने जांच के बाद कार कब्जे में ले ली है। कार की आधी नंबर प्लेट टूटी हुई है। जिससे कार का पूरा नंबर पता नहीं लग पा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस कार के बारे में रिकार्ड निकलवा रही है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि किसी ने कार चोरी करने के बाद कार को सड़क के किनारे छोड़ दिया है। पुलिस जांच कर रही है।