फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   surrender, murder accused surrendered, ludhiana surrender

बलविंदर कौर की हत्या के आरोपियों का आत्मसमर्पण 

Fri, 29 Jul 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 29 Jul 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
surrender, murder accused surrendered, ludhiana surrender
लुधियाना में बेअदबी कांड की आरोपी महिला की हत्या के आरोपी पुलिस हिरासत में। - फोटो : अमर उजाला
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की आरोपी 47 वर्षीय बलविंदर कौर की हत्या के आरोपी दो युवकों ने शुक्रवार को एडिशनल सेशन जज लवजिंदर कौर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपियों की पहचान पटियाला के थाना त्रिपड़ी के इलाका रंजीत नगर निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ निहाल सिंह और संगरूर के गांव जागोवाल थाना अमरगढ़ निवासी गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को तीन अगस्त पर रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि शीघ्र ही वारदात में उपयोग हथियार और बाइक भी बरामद कर लर जाएगी।
विज्ञापन


वहीं अदालत से बाहर आ रहे आरोपियों ने कहा कि उनको अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। वे श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से आहत थे। आरोपियों ने कहा कि उनको पता चला है कि कुछ लोग उनके नाम पर फंड ले रहे हैं। उन्होंने एनआरआई से अपील की कि वे कोई फंड न दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जुलाई की सुबह थाना डेहलों के इलाके आलमगीर में बाइक सवार दो युवकों ने बलविंदर कौर को बुलाया और बातचीत के बाद ऑटो में गोलियां मार दी। बलविंदर कौर पर अक्तूबर 2015 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप लगा था। उसे 19 अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उसे दिसंबर में जमानत मिल गई थी, लेकिन उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed