फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suicide, sub inspector son suicide in ludhiana, ludhiana suicide

पुलिस से परेशान सब इंस्पेक्टर के बेटे ने लगाया फंदा

Mon, 02 May 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना) Updated Mon, 02 May 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
suicide, sub inspector son suicide in ludhiana, ludhiana suicide
पूर्व सैनिक ने छत की संतीर से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। - फोटो : Demo pic
पुलिस से परेशान सब इंस्पेक्टर के बेटे ने घर में फंदा लगाकर सोमवार को आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसकी मां और भाई उसे झूठे केस से निकलवाने के लिए थाना सिटी पुलिस द्वारा मांगी गई रिश्वत का हिस्सा देने थाने गए थे।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही पुलिस वाले और मां-बेटा सिविल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में परिवार ने थाना सिटी के प्रभारी समेत अन्य मुलाजिमों से हाथापाई की। परिवार के गुस्से को देखते ही पुलिस अधिकारी मौके से चले गए। इस संबंध में डीएसपी हरिंदर सिंह परमार ने कहा कि इस मामले में परिवार के बयानों के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


स्वर्गीय सब इंस्पेक्टर की पत्नी जसबीर कौर ने बताया कि उनके पति की मौत के बाद उनकी जगह पर बेेटे जोगा सिंह (22) को नौकरी मिलनी थी। पिछले साल अगस्त में एक दिन जोगा सिंह तहसील रोड पर जा रहा था। इसी दौरान उसका मोबाइल गिर गया और मोबाइल उठाते समय वहां से गुजर रही दो लड़कियों के साथ उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़कियों की शिकायत मिले बिना ही उसके बेटे पर पर्चा दर्ज कर लिया और उसे जेल भेज दिया। जेल से आने के बाद उसके बेटे ने उन लड़कियों से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी थी। लड़कियों ने बाकायदा उसके हक  में हल्फिया बयान भी दिया था। वह जोगा पर दर्ज झूठे मामले को खारिज कराने के लिए थाना सिटी से गुजारिश कर रहे थे। 


केस का जांच अधिकारी उनको कोई ठोस भरोसा नहीं दे रहा था। रविवार को जांच अधिकारी ने जोगा सिंह को केस से निकालने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। इस पर सोमवार को वह अपने बड़े बेटे सतनाम सिंह के साथ रिश्वत की रकम में से दस हजार रुपये देने थाना सिटी गए थे। उनके जाने के बाद जोगा सिंह ने घर पर ही फंदा लगा लिया। जोगा सिंह की मौत के लिए परिवार ने पुलिस को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed