{"_id":"56fa72694f1c1b9d38f001d2","slug":"suicide-girl-suicide-in-ludhiana-girl-commit-suicide-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियाना में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 29 Mar 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
पढ़ाई को लेकर परेशान चल रही मुस्लिम कालोनी की निजराना (22) ने सोमवार देर रात अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब मंगलवार सुबह उसकी मां उसे बुलाने के लिए गई। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जांच अधिकारी एएसआई अश्वनी कुमार ने कहा कि निजराना निजी कॉलेज में बीए पार्ट टू की छात्रा थी। उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। वह अपनी मां के साथ मुस्लिम कालोनी में रहती थी। कुछ दिन बाद उसके पेपर होने वाले थे। वह पढ़ाई को लेकर पिछले कुछ दिनों से परेशान थी।
सोमवार शाम करीब छह बजे वह अपनी मां को बाहर बरामदे में छोड़ कर अपने कमरे में चली गई और बाहर नहीं आई। किसी ने उससे खाना खाने के बारे में भी नहीं पूछा। परिजनों ने सोचा कि निजराना सो गई होगी। मंगलवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी मां उसे जगाने के लिए गई तो अंदर निजराना का शव लटक रहा था। निजराना की मां के बयान दर्ज करने के बाद बुधवार को निजराना के शव का पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।