फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sudhar police arrested widow filed false complaint of robbery and misdeed

लालच में बनी अपराधी: सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट की दी थी शिकायत.. पुलिस जांच में पूरा सच आया सामने

Fri, 23 May 2025 02:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 May 2025 02:28 PM IST
सार

महिला ने ससुराल का सोना चांदी और नगदी के लालच में लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ी थी, जिसका पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

विज्ञापन
Sudhar police arrested widow filed false complaint of robbery and misdeed
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिन दहाड़े घर में लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म की झूठी शिकायत देने वाली भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा की निवासी 30 वर्षीय विधवा को थाना सुधार की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


महिला ने ससुराल का सोना चांदी और नगदी के लालच में लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ी थी, जिसका पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सुधार पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके घर में ही छुपा कर रखे 5 तोले सोने के गहने, 1 किलो चांदी और 5 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। 
विज्ञापन


जिला लुधियाना ग्रामीण के एसएसपी अंकुर गुप्ता और डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह प्रेस कांफ्रेंस में मामले का तफ्सील में खुलासा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को हो गया था शक

बुधवार दोपहर सवा चार बजे के करीब महिला ने अपनी पड़ोसन को फोन करके चार लुटेरों द्वारा घर में लूटपाट करने की जानकारी दी थी जिसके बाद लुधियाना दवा लेने गए उसके ससुर रिटायर्ड वायु सेना अधिकारी और सास तुरंत वापस आ गए थे। महिला ने अपनी सास को लूटपाट के अलावा तीन लूटेरों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की बात कही तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। सुधार पुलिस ने पहले सुधार और फिर लुधियाना के सिविल अस्पताल में महिला का मेडिकल करवाया। पुलिस को महिला की कहानी पर शक हो गया था जिसके चलते गुप्त तौर पर इलाके के सभी सीसीटीवी खंगाले गए लेकिन लुटेरों के आने जाने का कोई सुबूत नहीं मिला। 

पति की माैत के बाद खर्चा नहीं देते थे ससुराली

वीरवार शाम महिला पुलिस टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला टूट गई और सारी सच्चाई बता दी। महिला ने बताया कि पति को गुजरे 6 महीने हो चुके हैं और ससुराल वाले उसे खर्चा भी नहीं देते। पांच साल के बेटे और अपनी जरूरतें भी पूरी नहीं हो पाती जिसके चलते उसने लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ डाली। 

बिजली विभाग के कर्मी बनकर आए थे लुटेरे

इस सनसनीखेज घटना से इलाके में कोहराम मच गया था। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि लुटेरे बिजली विभाग के कर्मी बनकर आए थे। लुटेरों ने उसके 5 वर्षीय बेटे की गर्दन पर चाकू रख घर से सोना चांदी और नगदी लूटने के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को बेखौफ अंजाम दिया और करीब पौना घंटा तांडव मचाने के बाद आराम से फरार भी हो गए। महिला का पहले सुधार और फिर लुधियाना के सिविल अस्पताल में माहिर मेडिकल स्टाफ की देखरेख में मेडिकल करवाया गया। उसने कहा था कि दोपहर साढे़ तीन बजे के करीब किसी ने उनके दरवाजे को खटकाया और पूछने पर खुद को बिजली विभाग से बताते हुए फाल्ट चेक करने की बात कही। महिला के अनुसार उसने दरवाजा नहीं खोला और बाद में आने को कहा। बाइक पर आए चार लुटेरों में से एक दीवार फांद कर आ गया और दरवाजा खोल कर बाकी तीन को भी अंदर बुला लिया। उसने भाग कर लॉबी में जाने की कोशिश की लेकिन लुटेरों ने उसे पकड़ कर गर्दन पर चाकू रख जान से मारने की धमकी दी। लुटेरे उसे खींच कर अंदर ले गए। उनमें से एक ने कमरे में सो रहे उसके पांच वर्षीय बेटे की गर्दन पर चाकू रख सोना चांदी और नगदी की मांग की। घर में रखे 5 तोले के करीब सोने के जेवर, एक किलो चांदी और 5 हजार रुपये नगद लूट लिए। चार में से एक लुटेरा मासूम की गर्दन पर चाकू लगाकर खड़ा रहा। तीनों ने बारी बारी महिला से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर पीटा। करीब पौने घंटे बाद आरोपी फरार हो गए। 

रिटायर्ड वायु सेना अधिकारी ने बताया था कि उनके दो बेटे और एक बेटी में से एक बेटे की 6 महीने पहले मौत हो गई। बेटी शादीशुदा है और दूसरा बेटा वायु सेना में तैनात है। वो अपनी विधवा बहु, पत्नी और 5 वर्षीय पोते के साथ रहते हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे लुधियाना डॉक्टर के पास पत्नी को दवा दिलवाने गए थे ,डॉक्टर के स्टाफ ने शाम पांच बजे आने को कहा तो वो लुधियाना स्थित अपनी बेटी के घर चले गए। उनके पड़ोसियों ने फोन करके घटना की जानकारी दी तो वो तुरंत पत्नी को लेकर घर पहुंचे और सुधार पुलिस को सूचित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed