{"_id":"b5d3e9ccb6e9efc6595efb10b5b9f72a","slug":"stop-to-take-connection-farmer-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडी कनेक्शन लेने से रोका तो किसान को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंडी कनेक्शन लेने से रोका तो किसान को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
Updated Mon, 03 Aug 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रामगढ़ भुल्लर में रविवार देर रात दो किसान भाईयों पर पड़ोसी किसान और उनके साथियों ने हमला कर दिया। इस वारदात में एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया।
विवाद पानी की मोटर से बिजली चोरी रोकने को लेकर हुआ। जगरांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सिविल अस्पताल में दाखिल हरदीप सिंह ने बताया कि उनके खेत में पानी की मोटर लगी है। पड़ोसी किसान करनैल सिंह ने अपने खेत में मोटर का बोर तो किया है, लेकिन उसने बिजली का कनेक्शन नहीं ले रखा है।
वह जबरदस्ती हमारी मोटर से कुंडी लगा कर अपने खेत में पानी देता है। वह और उसका भाई करनैल को ऐसा करने से रोकते थे, लेकिन वह नहीं मानता था।
उनको शक था कि रविवार रात भी करनैल कुंडी लगा कर अपने खेतों में पानी देगा। वह अपने छोटे भाई गुरप्रीत सिंह के साथ स्कूटर पर खेतों की तरफ गए।
उनका पड़ोसी करनैल सिंह, उसके बेटे मन्ना सिंह, धन्ना सिंह और चार अज्ञात व्यक्ति बाइक पर उनके पीछे आ गए। सभी के पास तेजधार हथियार थे और उन्होंने दोनों भाइयों को घेर लिया(
विज्ञापन
उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गुरप्रीत की मौत हो गई और वह जख्मी हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही डीएसपी हरिंदर सिंह और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने करनैल सिंह, उसके दोनों बेटों समेत चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।