फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sons kidnapped his father from Ludhiana of Punjab

जिसने जन्म दिया उसी से बेरहमी : बेटों ने मां को पीटा और पिता को किया अगवा, सिर्फ इसलिए की ये वारदात

Sat, 03 Apr 2021 11:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Apr 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
Sons kidnapped his father from Ludhiana of Punjab
old woman - फोटो : अमर उजाला

जायदाद के लालच में दो सगे बेटों ने पहले बुजुर्ग माता-पिता को बेरहमी से पीटा, इसके बाद को पिता को अगवा कर उत्तराखंड ले गए। यही नहीं आरोपी घर में रखे 1.50 लाख रुपये, संपत्ति के दस्तावेज और एटीएम कार्ड भी ले गए। थाना मोती नगर पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर दो सगे बेटों सहित दस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को शक है कि कुछ आरोपी उत्तराखंड के रहने वाले हैं, इसलिए वह बुजुर्ग पिता को अगवा कर वहां ले गए हैं। उनके मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं, इसलिए लुधियाना पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क साधा है। वहीं एक पुलिस टीम को उत्तराखंड भेजा गया है। 
विज्ञापन


विश्वकर्मा कॉलोनी मोती नगर निवासी राजविंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति हरभजन सिंह (67) की बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के गांव बलिया नंगली में 14 एकड़ जमीन थी। जिसे उन्होंने अपने तीनों बेटों नरिंदर सिंह, अमरजीत सिंह और गुरमीत सिंह के नाम कर दिया और खुद दोनों लुधियाना आकर रहने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वकर्मा कालोनी में उनके मकान के अलावा एक 200 गज की प्रापर्टी है। जिसके 12-13 कमरे किराए पर देकर वो दोनों गुजारा करते हैं। उन दोनों के साथ उनका पोता सर्वजीत सिंह भी रहता है। उनके बेटे नरिंदर सिंह और अमरजीत सिंह लुधियाना की संपत्ति को हड़पना चाहते हैं। इसलिए वह उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। 19 दिसंबर को दोनों बेटों ने उन्हें पीटा। इस संबंध में उन्होंने थाना मोती नगर में लिखित शिकायत दी थी। 

गुरुवार सुबह लगभग 4.45 बजे उनके दरवाजे पर दस्तक हुई, पोते सर्वजीत सिंह ने दरवाजा खोल दिया। देखा तो उनके दोनों बेटे कुछ साथियों के साथ घर के अंदर घुस आए हैं। उन्होंने आते ही पति हरभजन सिंह को पीटना शुरू कर दिया और घर में रखे लगभग 1.50 लाख रुपये, संपत्ति से संबंधित दस्तावेज और एटीएम कार्ड ले लिए। 

पति हरभजन सिंह को पीटने के बाद आरोपी अगवा कर अपने साथ ले गए। थाना मोती नगर पुलिस ने हरिद्वार (उत्तराखंड) के लक्सर के तहत आते थाना पथरी के गांव डेरा कराल निवासी नरिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, हरभजन सिंह, कुलजीत सिंह, कर्मजीत सिंह, लवप्रीत सिंह तथा उनके चार अज्ञात साथियों पर केस दर्जकर लिया है। पुलिस को शक है कि आरोपी हरभजन सिंह को अगवा कर उत्तराखंड ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed