{"_id":"63e38976efbf25327f080aaf","slug":"some-man-assaulted-street-vendor-and-his-family-after-given-cold-eggs-to-eat-in-ludhiana-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: ठंडा अंडा देने से गुस्साए युवकों ने रेहड़ी चालक और परिवार को पीटा, दस साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: ठंडा अंडा देने से गुस्साए युवकों ने रेहड़ी चालक और परिवार को पीटा, दस साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा
Wed, 08 Feb 2023 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 08 Feb 2023 05:08 PM IST
सार
घायल शैलेश कुमार ने बताया कि वह अंडे की रेहड़ी लगाता है। मंगलवार रात को उसके पास युवक अंडे खाने के लिए आए थे। उसने अंडे बनाकर उसे दे दिए थे, लेकिन युवक कहने लगा कि अंडे गर्म नहीं है। इस बात पर युवक ने गाली गलौच करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
egg
- फोटो : istock
विस्तार
लुधियाना में ढंढारी खुर्द के प्रेम नगर इलाके में कुछ युवकों ने रेहड़ी चालक और उसके परिवार को सिर्फ इसलिए मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया क्योंकि रेहड़ी वाले ने उन्हें खाने के लिए ठंडा अंडा दिया था। ठंडा अंडा देने से गुस्साए युवक ने पहले तो गालियां दी और बाद में मारपीट करने लगे। हमलावरों ने दस साल की बच्ची को भी पीटा।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। मारपीट में शैलेश कुमार, देवेंद्र कुमार और विवेकानंद के सिर में गहरी चोट आई है। जबकि रंजन कुमार, प्रदीप कुमार को मुंह, पैर हाथ में चोट लगी है और महिला पिंकी देवी, मंजू देवी की पीठ और पेट में चोट आई हैं। दस साल की बच्ची पर गर्म पानी भी गिर गया था। जिसका सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन
घायल शैलेश कुमार ने बताया कि वह अंडे की रेहड़ी लगाता है। मंगलवार रात को उसके पास युवक अंडे खाने के लिए आए थे। उसने अंडे बनाकर उसे दे दिए थे, लेकिन युवक कहने लगा कि अंडे गर्म नहीं है। इस बात पर युवक ने गाली गलौच करनी शुरू कर दी। उसने युवक से गाली न निकालने के लिए कहा तो युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और हथियारों से उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोग एवं उसके रिश्तेदार बीच बचाव में आए थे तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा, उनके साथ भी मारपीट कर दी। इसमें दुकानदार का सामान भी आरोपियों ने तोड़ दिया।
विज्ञापन
इस मामले थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। पीड़ित पार्टी को बुलाया गया है, उनके बयान लेकर और मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।