फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   snatching, snatching in ludhiana, ludhiana crime

लुधियाना में बेलगाम अपराध्ाी : तीन महिलाओं से स्नेचिंग

Thu, 12 May 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 12 May 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
snatching, snatching in ludhiana, ludhiana crime
पर्स स्नैचिंग - फोटो : डेमो फोटो
शहर के अलग अलग इलाकों में वीरवार को एक के बाद एक तीन स्नेचिंग की वारदात हुई। लुटेरे दो महिलाओं का पर्स ले गए तो एक महिला को अपने साथ ही घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। उसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


हैबोवाल जगत नगर की रहने वाली मधु गुप्ता अपनी बेटी प्रितीका के साथ किटी पार्टी से घर लौट रही थी। दोनों एक्टिवा पर थीं। पीछे बैठी मधु गुप्ता के हाथ में पर्स था। जैसे ही वह लक्ष्मी नगर चौक के पास पहुंची तो बाइक सवार दो युवकों ने एक्टिवा में टक्कर मारनी चाही। प्रितीका ने एक्टिवा धीरे कर ली।
विज्ञापन


बाइक के पीछे बैठे युवक ने मधु का पर्स छीन लिया और एक्टिवा को धक्का मारकर भाग गए। मधु का कहना है कि उसके पर्स में 15 हजार रुपये, मोबाइल और अन्य जरूरी कागजात थे। डिवीजन चार के अधीन चौकी जगतपुरी की पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जगजीत सिंह नगर की रहने वाली सुनीता नरुला ने कहा कि वह दोपहर को डॉ. वाहेगुरु अस्पताल से पैदल जा रही थी। अस्पताल से कुछ दूरी पर पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उसके साथ में पर्स छीनना चाहा। उसने पर्स नहीं छोड़ा तो बाइक सवार उसे काफी दूर तक घसीटते ले गए। इसी दौरान पर्स की बेल्ट टूट गई और लुटेरे पर्स लेकर फरार हो गए।

सुनीता ने बताया कि उसके पर्स में पांच हजार रुपये, दो मोबाइल और दस्तावेज थे। थाना सराभा नगर की पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घुमारमंडी में दोपहर को लुटेरों ने पुलिस नाकाबंदी के पास ही महिला का पर्स छीनने की कोशिश की, मगर वह कामयाब नहीं हो सके।


साहनेवाल की यादविंदर कौर टीचर हैं और दोपहर को स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी सहेली के साथ रिक्शा पर बस स्टैंड जा रही थीं। नेशनल रोड से भाईवाला चौक की तरफ जाते हुए बाइक सवार युवकों ने यादविंदर के हाथ में पकड़ा पर्स छीनने की कोशिश की। उन्होंने पर्स नहीं छोड़ा तो लुटेरों ने झटका देकर महिला को रिक्शे से नीचे गिरा दिया और उसे कुछ दूर घसीटते ले गए। महिला ने पर्स नहीं छोड़ा और राहगीरों के आने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed