{"_id":"56e83c504f1c1b87108b4cd9","slug":"snatching-purse-snatched-in-ludhiana-lady-followed-snatchers-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स लेकर भागे बाइकर्स, महिला ने डेढ़ किलोमीटर तक किया पीछा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्स लेकर भागे बाइकर्स, महिला ने डेढ़ किलोमीटर तक किया पीछा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
छीनाझपटी
- फोटो : demo
रेलवे विभाग में क्लर्क तैनात महिला से बाइकर्स ने पर्स छीन लिया। महिला ने एक्टिवा से बाइकर्स का पीछा किया। महिला को पीछे आते देख, बाइक के पीछे बैठे युवक ने नंबर प्लेट मोड़ दी, ताकि बाइक का नंबर ना पढ़ा जा सके। महिला ने डेढ़ किलोमीटर तक बाइकर्स का पीछा किया, लेकिन ऋषि नगर के पास बाइक सवार गलियों में गायब हो गए। महिला ने पुलिस को सूचना दी।
थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने दुर्गापुरी की रहने वाली कविता की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को इलाके से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। फुटेज में बाइक सवार युवक तो नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे और बाइक की नंबर प्लेट नहीं दिख रही।
कविता ने बताया कि वह रेलवे में क्लर्क है। उसके घर में मिस्त्री लगे हुए हैं। घर में चल रहे काम को दिखाने के लिए वह अपनी सहेली परमिंदर भंडारी के साथ एक्टिवा पर घर गई। जैसे ही उसने एक्टिवा घर के बाहर रोकी, पीछे से आए बाइक सवार ने उसके हाथों से पर्स छीन लिया। उसके पर्स में सात हजार रुपये, एक मोबाइल और दस्तावेज थे।
विज्ञापन
कविता का कहना है कि उसने एक्टिवा से लुटेरों का पीछा किया। बाइक के पीछे बैठे युवक ने उसे देख लिया और बाइक की नंबर प्लेट को मोड़ दिया और आगे जाकर गलियों में गायब हो गए। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। उसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।