फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   snatching, earring snatched in ludhiana, ludhiana snatching

महिला से बालियां छीनकर फरार

Sun, 29 May 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) Updated Sun, 29 May 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
snatching, earring snatched in ludhiana, ludhiana snatching
स्‍नै‌िचिंग - फोटो : demo pics
सत्संग सुनने के लिए जा रही पुरानी मंडी निवासी बिमला रानी को रविवार सुबह कार सवार लुटेरा गिरोह की महिला सदस्यों ने अपना शिकार बना लिया। आरोपी महिलाएं बिमला रानी की बालियां लूटकर फरार हो गईं। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बिमला रानी ने कहा कि रविवार की सुबह वह अपनी सहेली के साथ सत्संग सुनने जा रही थी। जब वह शिव मंदिर के पास पहुंची तो कार सवार तीन महिलाओं ने उसके पास आकर कार रोकी और कहा कि वह भी सत्संग घर जा रही हैं और उसे भी छोड़ देंगी। इस पर बिमला कार में बैठ गई। कुछ दूरी पर महिलाओं ने किसी बहाने से कार रोकी और उसे नीचे उतार दिया।
विज्ञापन


बिमला को कार से नीचे उतारते ही वे मौके से फरार हो गई। जब बिमला ने अपने कानों पर हाथ लगाया तो सोने की बालियां नहीं थी। जब तक बिमला कुछ समझ पाती आरोपी महिलाएं काफी दूर निकल चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच आस-पास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की चेकिंग शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed