फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sikh leader arrest, arrest in bhatinda, sikh leaders arrested

सिख नेता नजरबंद, पुलिस ने की घरों की घेरबंदी

Thu, 23 Jun 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Thu, 23 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
sikh leader arrest, arrest in bhatinda, sikh leaders arrested
‌गिरफ्तार
सरबत खालसा के नेताओं की ओर से तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में अपना कार्यालय खोलने के मामले पर पुलिस ने वीरवार सुबह ही विभिन्न सिख नेताओं के घरों की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया। 
विज्ञापन


उक्त घेराबंदी शाम तक जारी रही, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा। बीते हुए सरबत खालसा में सिख संगतों की ओर से तख्त श्री दमदमा साहिब के नियुक्त किए गए जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल और सरबत खालसा के आयोजकों ने तलवंडी साबो में अपना एक कार्यालय खोलने का एलान किया था। उक्त कार्यालय से प्रचार-प्रसार के अलावा अन्य प्रबंध चलाए जा सकें। 
विज्ञापन


इस एलान को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने सुबह ही सरबत खालसा के आयोजकों में शामिल यूनाइटेड अकाली दल के नेता गुरदीप सिंह और शिअद (अ) के जिला अध्यक्ष परमिंदर सिंह बालियांवाली के घरों की घेराबंदी कर ली। गुरदीप सिंह बीती बुधवार  रात ही घर से निकल गए थे। लेकिन इसके बावजूद पूरा दिन उनके घर के बाहर पुलिस का पहरा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने परमिंदर सिंह बालियांवाली को भी पूरा दिन घर में नजरबंद रखा। परमिंदर सिंह बालियांवाली ने कहा कि सरकार के इशारों पर पुलिस प्रशासन सिख कौम के कार्यों में दखलअंदाजी कर रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। 

वहीं तलवंडी साबो को वीरवार को पूरा दिन प्रशासन ने पुलिस छावनी में तबदील कर रखा था।

इसके चलते कार्यालय खोलने के लिए आने वाले सिख नेताओं को तलवंडी से कुछ किलोमीटर दूरी पर नाकाबंदी कर पुलिस की ओर से हिरासत में लिया गया। सूत्रों ने बताया कि पुुलिस के हाथ आने से बच निकलें कई सिख नेताओं ने एक गुप्त जगह बैठक कर आगामी सरबत खालसा के कार्यालय को गांव दादू जिला सिरसा में खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed