अपनों का सितम: लुधियाना में बहू और उसके माता-पिता से तंग होकर आग लगाने वाले सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी ने तोड़ा दम
पंजाब के लुधियाना में बहू और उसके माता-पिता से परेशान होकर एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी ने खुद को आग लगा ली। दो दिन बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के नूरवाला रोड स्थित अपने घर में मिट्टी का तेल डाल कर खुद को आग लगाने वाले सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी पवन भल्ला की दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पवन भल्ला ने अपनी बहू और उसके माता-पिता से परेशान होकर खुद पर मिट्टी का तेल डाला था। जिसके बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने मृतक पवन भल्ला की पत्नी आशा भल्ला की शिकायत पर उनकी बहू रितिका भल्ला, उसके पिता राजन मल्होत्रा और मां संतोष मल्होत्रा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
आशा भल्ला द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनका बेटा हिमांशु भल्ला, जिसकी शादी आरोपी रितिका के साथ करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। उनकी एक छह महीने की पोती भी है। आशा के मुताबिक आरोपी रितिका अपने पिता और मां के साथ मिलकर परिवार पर लगातार दबाव बनाती थी और तीनों मारपीट करते थे।
धमकी देते थे कि उन्हें किसी झूठे केस में फंसा देंगे। आशा के मुताबिक करीब एक माह पहले उनका और पति पवन भल्ला का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों एक महीने से ही बेड रेस्ट पर चल रहे थे। इसके बावजूद रितिका अपने पति हिमांशु भल्ला पर दबाव बना रही थी कि वह अलग कोठी में उसे रखे। पिछले काफी समय से उनके साथ और बेटे के साथ मारपीट की जा रही थी।
कुछ दिन पहले रितिका के पिता आरोपी राजन मल्होत्रा आए और उनके बेटे और पवन के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। जिसके बाद से पवन भल्ला काफी परेशान हो गए थे। 13 अगस्त को उन्होंने घर की छत पर मिट्टी का तेल डाल खुद को आग लगा ली और आत्मदाह कर लिया। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।