{"_id":"8af73a0a9960b815cd87fcc18880cd07","slug":"retired-army-man-wife-purse-snatched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड आर्मी अफसर की पत्नी का पर्स लुटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड आर्मी अफसर की पत्नी का पर्स लुटा
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट के एयरफोर्स बेस कैंप में आतंकवादी हमले के बाद महानगर में भी हाई रेड अलर्ट है। इसके बावजूद बाइक सवार लुटेरों ऊना से अपनी छोटी बहन को लुधियाना छोड़ने आई रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की पत्नी से पर्स लूट लिया। पर्स में दो हजार रुपये की नकदी, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य सामान था।
पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने के बाद भी काफी देर तक महिला घटनास्थल पर पुलिस का इंतजार करती रही। पुलिस के न आने पर महिला घर चली गई। एक घंटे बाद उसे थाना बस्ती जोधेवाल से फोन आया कि वह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराए। इसके बाद वह थाने गई और शिकायत दर्ज करवाई।
सुषमा देवी ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की रहने वाली है। उसके पति रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर है। उसकी छोटी बहन सुनीता लुधियाना सुरजीत कालोनी रहती है। वह कुछ दिनों पहले ऊना आई थी। सोमवार वह बहन को छोड़ने के लिए लुधियाना आई थी। दोपहर करीब 3 बजे बस्ती चौक से सुरजीत कालोनी के लिए रिक्शा लिया। गेहलेवाल चौक के निकट पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 2 हजार रुपए, एटीएम कार्ड, मोबाइल व अन्य दस्तावेज थे। इसके बाद उसने पास ही स्थित एक दुकानदार के मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम पर वारदात की सूचना दी। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं आई। पुलिस ने कुछ समय बाद थाना बस्तीजोधेवाल से उसे फोन कर कहा कि वह थाने पहुंच कर अपनी शिकायत दे।