{"_id":"605898ca8ebc3ecbe1297508","slug":"punjab-police-head-constable-died-while-cleaning-gun-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : भाजपा प्रवक्ता की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत, ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : भाजपा प्रवक्ता की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत, ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा
Mon, 22 Mar 2021 06:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Mar 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रवक्ता अनिल सरीन के साथ बतौर गनमैन तैनात पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह (50) की सोमवार को सुबह संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। अनिल सरीन उस समय अपने घर पर थे। बताया जा रहा है कि गनमैन जोगिंदर सिंह अपनी एके 47 साफ कर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही थाना डिविजन आठ और चौकी डीएमसी अस्पताल की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हथियार साफ करते हुए गोली चली और जोगिंदर सिंह की ठोडी में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। भाजपा प्रवक्ता अनिल सरीन का डीएमसी अस्पताल के नजदीक ही घर है। हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह पिछले तीन माह से उनके साथ ही तैनात थे।
विज्ञापन
वह भाजपा नेता के घर पर ही ड्राइवर अशोक कुमार के साथ एक रूम में रहते थे। सोमवार सुबह जोगिंदर सिंह जल्दी जग गए और हथियार साफ करने लगे। हथियार साफ करते वक्त गोली चल गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनते ही ड्राइवर अशोक की नींद खुली और उसने शोर मचाया और भाजपा नेता अनिल सरीन को बुलाया। जब तक कोई जोगिंदर सिंह को अस्पताल लेकर जाता उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। थाना डिविजन आठ के एडिशनल एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एक बेटी की शादी तो दूसरी डीएमसी अस्पताल में है नर्स, बेटा कर रहा है पढ़ाई
जोगिंदर सिंह मूलरूप से रायकोट के गांव सत्तोवाल के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी की कुछ समय पहले शादी हो चुकी है और छोटी बेटी डीएमसी अस्पताल में बतौर नर्स कार्यरत है। बेटा अभी छोटा है और वह पढ़ाई कर रहा है। जोगिंदर के साथियों का कहना है कि वह काफी अच्छे स्वभाव के थे।