फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, crime, ladies murder

घर में घुस विवाहिता की हत्या, पति गंभीर

Sat, 25 Jul 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 25 Jul 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
न्यू शिमलापुरी में शुक्रवार रात गली नंबर 16 में एक विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसके पति पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना के बारे में शनिवार सुबह तब पता चला जब दंपति का पांच साल का बेटा जागा। माता-पिता को खून से लथपथ देख कर बच्चा रोते-रोते साथ वाली गली में रहने वाली अपनी मौसी के घर गया और उन्हें जानकारी दी। जब बच्चे के मौसी-मौसा मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों अर्धनग्न हालत में थे।

घायल सूरज (40) के साढू सुलेश कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिलने के कारण पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले उसके साथ दुराचार किया गया है। पुलिस ने सूरज की पत्नी रजनी (22) का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। सुलेश की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

थाना शिमलापुरी के एडिशनल एसएचओ इंस्पेक्टर लखवीर सिंह ने कहा कि सूरज और रजनी मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला सुल्तानपुर के रहने वाले थे। सूरज की रजनी के साथ कुछ समय पहले ही दूसरी शादी हुई है। सूरज पेंट करने का काम करता था। उसका पांच साल का बेटा हर्ष है। लुधियाना में वह गुरमीत सिंह के प्लाट में बने एक कमरे में रहते थे। शुक्रवार रात को परिवार खाना खाकर सो गया। देर रात को आरोपी घर में घुसे और रजनी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसकी हत्या के बाद आरोपियों ने सूरज के सिर पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और फरार हो गए। सुबह करीब पांच बजे हर्ष की नींद खुली तो खून से लथपथ माता-पिता को देखकर उसके होश उड़ गए। वह साथ वाली गली में रहने वाले अपनी मौसी के घर गया।

सूचना मिलते ही सूरज का साढू सुलेश कुमार तुरंत परिजनों के साथ घर में पहुंचे। उन्होंने दोनों को उठाया तो पता चला कि रजनी दम तोड़ चुकी थी, जबकि सूरज की सांस चल रही थी। सूरज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सीसीटीवी कैमरे चेक करने मेंजुटी पुलिस

अभी तक आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लगा है। चार सौ गज प्लाट में दो कमरे बने हुए हैं। एक कमरे में मालिक गुरमीत सिंह का सामान पड़ा है जबकि दूसरे कमरे में सूरज रहता है। पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने में जुटी हुई है ताकि उससे कोई सुराग मिल सके।

जल्द सुलझा लिया जाएगा मामला : इंस्पेक्टर

इंस्पेक्टर लखवीर सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल के डॉक्टरों को लिख कर दे दिया गया है कि वह पोस्टमार्टम के दौरान यह भी चेक करें कि रजनी के साथ दुराचार हुआ है या नहीं। अभी पुलिस ने सिर्फ हत्या का मामला दर्ज किया है। अगर पोस्टमार्टम के दौरान दुराचार की पुष्टि होगी तो धारा बढ़ा दी जाएगी। सूरज की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उसकी हालत सुधरने पर मामले में आगे कोई जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed