{"_id":"82959758d62ea9bf166b432e9792664b","slug":"punjab-ludhiana-crime-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को होटल में बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को होटल में बंधक बनाकर पीटा
ब्यूरो,अमर उजाला /लुधियाना
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के लिए कहने पर निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स को प्रेमी ने
विज्ञापन
होटल के कमरे में बंधक बनाकर पीटा। थाना कोतवाली पुलिस ने नर्स की शिकायत
पर गांव हिस्सोवाल के रहने वाले जगरूप सिंह उर्फ भूपा के खिलाफ मारपीट का
मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। उसकी मुलाकात आरोपी जगरुप केसाथ चार वर्ष पहले हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध बन गए। आरोपी ने उसे कई बार शादी करने का झांसा दिया, मगर किसी कारण दोनों की बात नहीं बन पा रही थी। कुछ दिन पहले आरोपी ने उसे घंटाघर के पास स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुला लिया।
होटल के कमरे में उसने शादी करने के बारे में बात की तो आरोपी एक दम से तैश में आ गया। उसने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और मारपीट करने के बाद फरार हो गया। किसी तरह पीड़िता होटल से मुक्त होकर थाना कोतवाली पहुंची और शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।