{"_id":"6cb6407a174ae94c3f9d9305127a7da0","slug":"punjab-crime-sucide-in-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में हवालाती ने फंदा लगाकर जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में हवालाती ने फंदा लगाकर जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में एक हवालाती ने फंदा लगाकर जान दे दी। देर शाम जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास ने जेल में जाकर मामले की जांच की।
जेल में बंद हवालाती अजय भगत पुत्र जोगिंदर भगत वासी रेलवे स्टेशन श्री आनंदपुर साहिब एनडीपीसी एक्ट के तहत 26 जुलाई को जेल में आया था। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे जेल के बाथरूम में उसने फंदा लगा लिया। जेल सुपरिंटेंडेंट दलबीर सिंह तेजी ने बताया कि अजय भगत शुक्रवार को एडिशनल सेशन जज जगदीप कौर विर्क की अदालत में पेशी भुगत कर आया था और वह परेशान था। वह किसी के साथ बातचीत भी नहीं कर रहा था।
मृतक अजय भगत को पुलिस ने 23 जून को नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था।
शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोपल धंजन ने जेल में जाकर मामले की जांच की। जेल के रिकार्ड में मृतक अजय भगत खानाबदोश है और जेल सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि वह उसके परिवार के बारे में पता लगा रहे हैं और परिवार के आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। 174 की कार्रवाई कर दी गई है।