{"_id":"61421f4af324484b287c903a","slug":"police-arrested-three-people-for-theft-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में तीन चोरों को पकड़ा: रेल यात्रियों का सामान करते थे साफ, 22 मोबाइल बरामद, पूछताछ में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में तीन चोरों को पकड़ा: रेल यात्रियों का सामान करते थे साफ, 22 मोबाइल बरामद, पूछताछ में जुटी पुलिस
Thu, 16 Sep 2021 01:58 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:58 AM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेल यात्रियों को सोते वक्त निशाना बनाते थे और मोबाइल व सामान चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेशन पर सो रहे यात्रियों और मजदूरों का मोबाइल फोन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर कश्मीर नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 22 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में ध्यान सिंह कांप्लेक्स निवासी शशि कुमार, घंटाघर के पास रहने वाले नित्यानंद और राहुल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशा पूर्ति के लिए ही लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सिगरेट के फेंके टुकडे़ ने बदली जिंदगी: मोहाली के युवा ने आपदा को अवसर में बदला, यूट्यूब से बने माहिर
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने कश्मीर नगर इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राहगीरों से मोबाइल लूटते और देर रात को सामान चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर कुल 22 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें- केबीसी में गूंजी हरियाणवी: नीरज चोपड़ा ने अमिताभ को सिखाया- ये थारे बाप का घर कोनी, थाणा है..सीधा खड़ा रह
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी नशा करने के आदी है। इसके लिए ही आरोपी लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी देर रात के समय रेलवे स्टेशन पर चले जाते थे, वहां जो यात्री सो रहे होते थे, आरोपी उनका सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस काफी समय से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद कई वारदातें हल होने की संभावना है।