{"_id":"617803190e03fd4b6f3d5ae3","slug":"police-announced-a-reward-of-one-lakh-rupees-on-anil-arora","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: आरोपी अनिल अरोड़ा को पुलिस ने किया वांटेड घोषित, एक लाख रुपये का रखा इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना: आरोपी अनिल अरोड़ा को पुलिस ने किया वांटेड घोषित, एक लाख रुपये का रखा इनाम
Tue, 26 Oct 2021 07:59 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:59 PM IST
सार
अनिल अरोड़ा पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपी की जानकारी देने वाले की पहचान भी पुलिस गोपनीय रखेगी। लुधियाना पुलिस ने इस संबंध में पोस्टर भी जारी किया है।
विज्ञापन
अनिल अरोड़ा
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री गुरु नानक देव जी और उनके पिता के बारे में अशब्द बोलने के आरोपी पूर्व भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के नेता अनिल अरोड़ा को कमिश्नरेट पुलिस ने वांटेड घोषित कर दिया है। आरोपी अनिल अरोड़ा पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। आरोपी की सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस अनिल अरोड़ा और उसके साथियों का छह दिन से पता लगाने में जुटी है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की तरफ से सिख जत्थेबंदियों को 48 घंटे का समय दिया गया था कि आरोपी अनिल अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
आरोप है कि अरोड़ा ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपने साथियों के साथ मिलकर श्री गुरु नानक देव जी और उनके पिता के बारे में अपशब्द बोले थे। इसके बाद सिख जत्थेबंदियों की तरफ से विरोध जताया गया और अनिल अरोड़ा के साथ-साथ उसके साथियों पर मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
पांच दिन बीतने के बाद जब अनिल अरोड़ा की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सिख जत्थेबंदियों ने सोमवार को समराला चौक जाम कर दिया। सारा दिन जाम करने के बाद सिख जत्थेबंदियां जब नहीं मानीं तो पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि 48 घंटे में आरोपी अनिल अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद सिख जत्थेबंदियों की तरफ से धरना पार्क में लगा दिया गया और रास्ता खोल दिया गया।
मंगलवार की सुबह कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से अनिल अरोड़ा की फोटो लगा एक पोस्टर तैयार कराया और वांटेड लिख एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। दूसरे पोस्टर में अनिल अरोड़ा के साथ-साथ उसकी पत्नी की भी फोटो लगा दी, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी अनिल अरोड़ा की सूचना देने वाली की पहचान गुप्त रखी जाएगी।