फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   platelets, reliance life science manager appears in court, bhatinda platelets

नकली प्लेटलेट्स मामला : रिलायंस लाइफ साइंस के मैनेजर अदालत में पेश

Mon, 27 Jun 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 27 Jun 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
platelets, reliance life science manager appears in court, bhatinda platelets
blood - फोटो : amarujala
नकली प्लैटलैट्स मामले के  अहम सूत्रधार रिलायंस लाइफ साइंस के मैनेजर आरोपी जाहीर बोरा को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस के अनुसार इस दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन

 
काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी अजय मलूजा ने बताया कि आरोपी बोरा को अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। उन्होंने बताया कि बोरा से पुलिस प्लैटलैट्स बनाने का सौदा करने के बारे में पूछताछ करेगी। उसके सभी बैंक खाते चेक करेगी।
विज्ञापन


एआईजी का कहना था कि अब पुलिस इस मामले से संबंधित कंपनी रिलायंस से भी दस्तावेज लेगी। जांच करेगी कि आखिर इस मामले का मास्टर माइंड कौन है। उन्होंने बताया कि आरोपी दिलबाग सिंह जो जेल में है, उसको सोमवार प्रोडक्शन वारंट पर लाकर और बोरा को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईजी का कहना था कि पुलिस आगामी दिनों में जेल में बंद आरोपी दिलबाग सिंह को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। दोनों को आमने सामने बैठाकर उनसे पूछताछ की जाएगी।

काउंटर इंटेलिजेंस और सेहत विभाग ने बीती 13 जून को एक सांझे ऑपरेशन के तहत जिले के गांव बीड बहमण के पास बने एक मकान में छापामारी कर टैंकर को जब्त किया था। इसमें से करीब 21 हजार 752 नकली प्लेटलेट्स की थैलियां बरामद की गई। आरोपियों ने रिलायंस कंपनी के साथ लाखों रुपये का सौदा कर असली प्लैटलेट्स तैयार करके देने थे।

खून का इंतजाम ने होने के चलते आरोपियों ने सिंथेटिक प्लेटलेट्स को तैैयार करने के लिए 4 हजार लीटर दूध, 500 अंडे, 1 किलो मीठा सोडा, 3 किलो रिफाइंड तेल का उपयोग किया था। सेहत विभाग के अनुसार उक्त तैयार किए गए नकली प्लैटलेट्स की पीएच 7 है, जो कि पूरी तरह तेजाब है।


टीम ने आदेश अस्पताल के ब्लड इंचार्ज दिलबाग सिंह, मैक्स अस्पताल के लैब टेक्नीशियन परमजीत सिंह के अलावा भट्टी रोड पर स्थित सुखमनी फार्मा के संचालक परमजीत सिंह, परमजीत के भाई नरेंद्र सिंह और कंटेनर चालक लाल बहादुर को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed