फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Neighbor fires at cold store manager Ludhiana

Ludhiana: पड़ोसी ने कोल्ड स्टोर के मैनेजर पर की फायरिंग, बेटे के पैर पर लगा छर्रा; पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 10 Nov 2025 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 11:06 AM IST
सार

कोल्ड स्टोर के मैनेजर सतवंत सिंह ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे वह अपने बेटे जोबनप्रीत के साथ थे। इसी दौरान एक कार सवार व्यक्ति आया, जिसने पहले घर के बाहर खड़े होकर उनके साथ गाली-गलौच की और फिर हाथ में पकड़े पिस्तौल से घर के दरवाजे की ओर आठ से दस से अधिक फायर किए।

विज्ञापन
Neighbor fires at cold store manager Ludhiana
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना में कूमकलां के गांव लक्खोवाल गद्दोवाल इलाके में रविवार की रात को एक व्यक्ति ने कोल्ड स्टोर के मैनेजर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। एक छर्रा मैनेजर के बेटे के पैर पर लगा। गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


घायल को पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी पहचान जोबनप्रीत सिंह के रुप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी, एसीपी इंडस्ट्री एरिया ए इंद्रजीत सिंह और थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां से गोलियों के खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में मैनेजर सतवंत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोल्ड स्टोर के मैनेजर सतवंत सिंह ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे वह अपने बेटे जोबनप्रीत के साथ थे। इसी दौरान एक कार सवार व्यक्ति आया, जिसने पहले घर के बाहर खड़े होकर उनके साथ गाली-गलौच की और फिर हाथ में पकड़े पिस्तौल से घर के दरवाजे की ओर आठ से दस से अधिक फायर किए। गोली का एक छर्रा जोबनप्रीत के पैर में लगा। जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जोबनप्रीत को उसके परिवारिक सदस्यों ने निजी अस्पताल दाखिल कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने सतवंत सिंह के घर के बाहर चलाई गई गोलियों के खाली खोल भी बरामद किए और उनके दरवाजे पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि गोली चलाने वाले के बारे में कोई सुराग मिल सके। 


एसीपी इंडस्ट्री एरिया ए इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सतवंत सिंह के घर के बाहर गोलियां चलाने वाले के खिलाफ हत्या की कोशिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने कितनी गोलियां चलाईं और क्यों चलाईं, इसकी जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed