फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   naka outside, theft inside

दुकान के बाहर हमेशा नाका, फिर भी छह लाख की चोरी

Thu, 07 Jan 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Thu, 07 Jan 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
naka outside, theft inside
चोरों ने सीएमसी चौक स्थित सन्नी टेलीकॉम को निशाना बनाकर वहां से छह लाख रुपये के मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर लिया। जिस दुकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है, उसके बाहर हर समय पुलिस का नाका लगा रहता है।
विज्ञापन


घटना का पता तब चला जब शॉप मालिक के पड़ोसी ने शटर उखड़ा हुआ देखा। उसने तुरंत दुकान मालिक को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

ढोक्का मोहल्ला के रहने वाले इंदरपाल सिंह ने बताया कि सीएमसी चौक पर उसकी सन्नी मोबाइल प्वाइंट शॉप है। बुधवार रात 9 बजे वह दुकान बंद कर चले गए थे।


वीरवार सुबह उन्हें पड़ोसी दुकानदार का कॉल आया कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। वह तुरंत दुकान पर पहुंचे। चोर दुकान का शटर उखाड़ कर अंदर घुसे थे। चोर दुकान से 25 हजार नगद और करीब छह लाख के नए मोबाइल चोरी कर ले गए। इंद्रपाल सिंह का कहना है कि उसकी दुकान के बाहर हमेशा ही पुलिस का नाका लगा रहता है। रात के समय भी चौक में पीसीआर मुलाजिम खड़े रहते हैं और पास में अस्पताल होने के कारण ट्रैफिक भी चलता रहता है। उन्होंने कहा कि दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरे तो लगे है, लेकिन हार्ड डिस्क खराब होने के कारण वह बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed