फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   murder, mahila panch murder in bhatinda, murder in bhatinda

अकाली दल की महिला पंचायत सदस्य की हत्या 

Fri, 15 Apr 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Fri, 15 Apr 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
murder, mahila panch murder in bhatinda, murder in bhatinda
हत्‍या - फोटो : demo pic
जिले के गांव हमीरगढ़ की पंचायत सदस्य मनजीत कौर के सिर पर ईंटों से वार कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इसी गांव का मक्खन लाल उर्फ राजू दो दिन पहले महिला पंचायत सदस्य के घर में दाखिल हो गया। जब वह वहां खेल रहे बच्चे विक्की के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान महिला पंचायत सदस्य उक्त बच्चे का बचाव करने के लिए आई। इस दौरान मक्खन लाल ने गांव की ही महिला गुरमीत कौर की शह पर मनजीत कौर के सिर पर ईंटों से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।


महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। वहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते उसे किसी अन्य प्राइवेट अस्पताल रेफर किया गया। वहां पर शुक्रवार शाम को इलाज के दौरान महिला पंचायत सदस्य ने दम तोड़ दिया। मनजीत कौर भगता भाईका की मार्केट कमेटी सदस्य और अकाली दल की नेता भी थीं। थाना भगता भाईका पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर मक्खन लाल उर्फ राजू और गुरमीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed